The Voice of Bareilly since 2010

मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की करी समीक्षा

Commissioner reviews National Highway projects, मंडलायुक्त, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की करी समीक्षा,

बरेली@BareillyLive: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सदस्य(प्रशासन) विशाल चौहान एवं मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में बरेली मण्डल में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में रोड निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सदस्य(प्रशासन) ने समस्त जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जहां सड़क निर्माण पूर्ण हो चुका है, वहां संबंधित भूमि का म्यूटेशन कार्य अविलंब कराया जाए, जिससे सड़क विधिवत हस्तांतरित होकर सुचारू रूप से उपयोग में लाई जा सके।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें न लगने या खराब होने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। इस पर उन्होंने स्ट्रीट लाइटों को तत्काल लगवाने और खराब लाइटों को शीघ्र ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को सप्ताह में एक बार प्रगति समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए, ताकि लंबित कार्यों की स्थिति स्पष्ट बनी रहे और समय पर सुधार कराया जा सके। कार्यों को पूर्ण करने की जो समयावधि निर्धारित है उसी तयशुदा समय में कार्यों को पूर्ण करवाया जाये।

बैठक में जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे

error: Content is protected !!