Bareilly News

मंडलीय कार्यशाला : अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा सिर्फ झूठ की रणनीति बनाकर काम कर रही

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ की रणनीति बनाकर काम कर रही है। गरीबों समेत सभी लोग सपा के साथ हैं। अखिलेश यादव पार्टी की मंडलीय कार्यशाला के तीसरे दिन शुक्रवार को उपस्थित कार्यकर्ताओँ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी गणित समझाने के साथ ही योगी सरकार पर भी निशाना साधा।

सपा अध्यक्ष ने कहा प्रदेश के राजनीतिक परिवेश में काफी बदलाव हुए हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार होना पड़ेगा। सामने वाले की चाल को समझ कर चलना होगा और उसे उसी अंदाज में जवाब भी देना होगा। सपा अगर 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं जीती तो फिर लोकतंत्र को कोई नहीं बचा पाएगा।

चुनाव लड़ने के इच्छुक और इसके लिए आवेदन करने वालों को सलाह दी कि अगर हम हर गांव में “100 किसान घेरा” कार्यक्रम कर लेंगे तो समझिए वैसे ही चुनाव जीत जाएंगे। सपा नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी सीटें जीतने के लिए समीकरण बनाने को कहा। कहा, किसान, सिख समेत तमाम लोग हमारे साथ हैं।

पार्टी की खातिर 61 दिन जेल रहने वाली नेहा यादव की उन्होंने मंच से तारीफ की।

योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुटकी लेते कहा कि  किसान रैली के दौरान एक छोटे से कार्यकर्ता के पीछे चार-चार थानों की फोर्स लगा दी गई। सपा कार्यकर्ता आगे-आगे और पुलिस पीछे-पीछे भाग रही थी। मुख्यमंत्री को सिर्फ दो काम है- दिया जलाना और घंटा बजाना। बीच में लैपटॉप लेकर मॉडल नजर आने को सामने आए थे लेकिन बाबा जी की वेशभूषा सूट नहीं की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी तीखा हमला किया। कहा, “अंधेर नगरी चौपट राजा, बोले दिन दहाड़े दुष्कर्म और रात भर गांजा, जिसको भी देखना है तो यूपी में आजा।” इसके साथ ही वह यह कहना नहीं भूले- साधु-संतों का तो हम वैसे ही सम्मान करते हैं चाहे वह किसी रूप में आएं।

सपा अध्यक्ष ने सड़कों की दुर्दशा को लेकर भी निशाना साधा। कहा, एनएचएआई 14 साल में एक पुल नहीं बना पाई जबकि सपा सरकार ने 9 माह में 8 लेन का पुल तैयार करा दिया था। प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे और बड़ी मंडिया बनाई जाएंगी।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आज जो हमारे साथ हो रहा, हम उसका हिसाब चुकता जरूर करेंगे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago