The Voice of Bareilly since 2010

बैटरी चालित ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांगजनो के खिले चेहरे, बोले “थैंक्यू डी एम सर”

BareillyLive : जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की बैटरी चालित ट्राई साइकिल अनुदान योजनान्तर्गत 80 प्रतिशत अथवा इससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है, इस योजना हेतु निर्धारित पोर्टल पर दिव्यांगजनों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर पात्र दिव्यांग आवेदकों की सूची जिलाधिकारी महोदय की स्वीकृति उपरान्त लाभार्थियों को प्रथम आगत प्रथम प्रदत्त के आधार पर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित किये जाने का प्राविधान है, जिसके क्रम में आज 22 बैटरी चालित ट्राईसाइकिलों का वितरण किया गया, जिनमें से 10 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिलों का वितरण जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जग प्रवेश द्वारा सांकेतिक रूप में कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री योगेश पाण्डेय, सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!