The Voice of Bareilly since 2010

श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक, हजारों दीये जलाकर मनाया उत्सव

ram darbarआंवला (बरेली)। भरत जी सरस्वती विधा मंदिर में सप्ताह भर से चल रही श्रीरामकथा का समापन प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हो गया। इस दौरान पं0 सतेन्द्र मोहन शास्त्री ने प्रभु श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का बड़े ही भावुक एवं रोचक ढंग से वर्णन किया। उन्होंने रामराज्य के बारे में बताते हुए कहा-दैहिक, दैविक भौतिक तापा, रामराज काहु नहीं ब्यापा। अर्थात प्रभु श्रीराम के राज्य में प्रजा अत्यन्त सुखी थी। उसे किसी प्रकार का कष्ट नहीं था।

कथा सप्ताह के दौरान गाये गये भजनों पर भी भक्तगण जमकर झूमे और आनन्दित हुए। श्री बांके बिहारी युवा सेवा समिति के तत्वाधान में होने वाला यह तीसरा वार्षिक आयोजन है।

मनायी दीपावली

कथा समापन के उपरान्त श्रीराम के अयोध्या नगरी में आने व राज्याभिषेक उत्सव को मनाया गया। इसमें हजारों दीप जलाकर दीपावली मनाई गयी। यहां पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राजकुमार खण्डेलवाल, नवीन अग्रवाल, प्रवीन खण्डेलवाल, राजू खण्डेलवाल, अमित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!