The Voice of Bareilly since 2010

वैक्सीनेशन, वोटर पंजीकरण पर जोर, कोरोना काल में सक्रिय रहे वार्डनों का होगा सम्मान : डीएम

सिविल डिफेन्स स्थापना सप्ताह , सिविल डिफेन्स, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह,

बरेली। सिविल डिफेन्स स्थापना सप्ताह के प्रथम दिवस देर शाम जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने अपने आवास पर विभिन्न विभागों की कोआर्डिनेशन बैठक बुलायी। निर्देश दिये कि कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले वार्डनों का सम्मान किया जाए। साथ ही वैक्सीनेशन कैम्प लगाकर अधिकाधिक लोगों का टीकाकरण करने में सहयोग करें। इसके अलावा वोटर रजिस्ट्रेशन पर भी जोर दिया।

बैठक में सिविल डिफेन्स के उपनियंत्रक राकेश मिश्रा ने डीएम को विभाग की स्थापना और संरचना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिविल डिफेन्स स्थापना नागरिकों को आपात स्थिति से निपटने के लिए कैसे तैयार करता है। साथ ही अपने वार्डन्स के माध्यम से हवाई हमले की स्थिति में लोगों की सहायता कैसे की जा सकेगी। उन्होंने संचार सेवा, बचाव सेवा, हताहत सेवा, अग्निशमन सेवा और वार्डन सेवा आदि पर भी प्रकाश डाला।

जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा कोर बरेली के कार्यों को जानकार प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी सेवाओं के ऑफिसर कमांडिंग से भी आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत नागरिक सुरक्षा की समस्त सेवाओं को अपडेट करने में सहयोग करने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने उपस्थित विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों के बारे में भी जानकारी ली। बीएसएनल की बाधित सेवाओं का संज्ञान लेते हुए स्थिति की समीक्षा भी की।

सिविल डिफेन्स स्थापना सप्ताह , सिविल डिफेन्स, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह,

इससे पूर्व चीफ वार्डन राजीव शर्मा ने जिलाधिकारी एवं सीडीओ का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।बैठक के अंत में जिलाधिकारी एवं नियंत्रक सिविल डिफेन्स मानवेन्द्र सिंह समेत उपस्थित अधिकारियों को सिविल डिफेन्स की ओर से चीफ वार्डन राजीव शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट किये।

बैठक में सीडीओ चन्द्रमोहन गर्ग, एडीएम सिटी आरडी पाण्डेय, सीएफओ सीएम शर्मा, नगर निगम से जोनल अधिकारी एमपी एस राठौर, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता नारायण सिंह, एसडीएम कुमार धर्मेन्द्र, बीएसएनएल से नरेन्द्र पाल, डीएसओ नीरज सिंह, एआरटीओ मनोज सिंह, सिविल डिफेन्स के एडीसी प्रमोद डागर और मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता उपस्थित रहे। BareillyLive.

error: Content is protected !!