The Voice of Bareilly since 2010

बरेली: बटलर प्लाजा पहुंचे डीएम-एसएसपी, अव्यवस्था देख जताई नाराजगी

बरेली, बटलर प्लाजा, बरेली: बटलर पहुंचे डीएम-SSP, सोशल डिस्टेन्सिंग ,

BareillyLive. बरेली। कोरोना वायरस का संक्रमण दिन प्रति दिन बढ़ रहा है। कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या देखकर भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। लोग स्वयं की जिन्दगी खतरे में डालकर एवं दूसरों के लिए खतरा बनकर बगैर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बाजारों में घूम रहे हैं। यही हाल व्यापारियों का है। व्यापारी भी बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं। तमाम दुकानों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं की गयी है।

जिलाधिकारी नितीश कुमार और एसएसपी शैलेष कुमार पाण्डेय ने बुधवार को सोशल डिस्टेन्सिंग की स्थिति जानने के लिए बरेली शहर की सबसे पुरानी मार्केट बटलर प्लाजा का निरीक्षण किया। यहां दुकानों पर भीड़ और अव्यवस्था देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। दोनों अधिकारियों ने दुकानदारों को भीड़ एकत्र न होने देने और बिना मास्क लगाए लोगों को सामान न देने के निर्देश दिये।

बटलर में ग्राहकों एवं दुकानदारों के वाहनों पार्किंग भी अस्त-व्यस्त थी। इस पर डीएम ने दुकानदारों को मार्केट में वाहनों को ढंग से पार्क कराने के कड़े आदेश दिये। अधिकारियों ने दुकानदारों को प्रॉपर सेनेटाइजेशन के साथ ही नये रोस्टर के अनुसार ही दुकानें खोलने के निर्देश दिये।

error: Content is protected !!