The Voice of Bareilly since 2010

इण्डस्ट्रियल एरिया से मिले टैक्स का 60 फीसदी वहीं खर्च करे निगम : डीएम

इंडस्ट्रियल एरिया परसाखेड़ाबरेली। जिलाधिकारी राघवेन्द्र विक्रम सिंह ने इंडस्ट्रियल एरिया परसाखेड़ा का भ्रमण कर उद्यमियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि नालों की सफाई का एस्टीमेट बनवाया जाये। उद्यमी एक समिति बनाकर यह रुप रेखा बनायें कि इंडस्ट्रियल एरिया के बेहतरी के लिए वह क्या-क्या कार्य कैसा चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि कूडा घर बनवाया जाये। इंडस्ट्रियल एरिया से नगर निगम को मिलने वाले पैसे का एक अलग एकाउन्ट खोला जाये जिसकी 60 प्रतिशत धनराशि से इंडस्ट्रियल एरिया में उद्यमियों द्वारा बताये गये कार्य चरणवद्ध किये गये। सड़क के किनारे सामान डालने, गंदगी फैलाने वालों को नगर निगम द्वारा नोटिस देकर कार्यवाही की जाये। इंडस्ट्रियल एरिया में 5 प्रमुख सड़कें हैं। 10 प्रमुख नाले हैं। इन्हे ठीक रखा जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि बरेली के इंडस्ट्रियल एरिया को उच्च स्तर का बनाने हेतु एक प्रोजेक्ट तैयार कर भारत सरकार को भेजा जाये। बरेली में इंडस्ट्री विकास की बहुत सम्भावनाएं हैं। बैठक में नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव, अन्य अधिकारी एवं उद्यमीगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!