The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में द्वार-द्वार पहुंचकर गऊ ग्रास एकत्र करने की मुहिम शुरू

बरेली, गऊ ग्रास एकत्र करने की मुहिम, गऊ ग्रास,दाऊ जी के मंदिर’,

BareillyLive.बरेली। शहर में कुछ समाजसेवियों ने सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है। ‘पहले रोटी गाय की’ के तहत इन समाजसेवियों ने लोगों के घर-घर पहुंचकर गऊ ग्रास एकत्र करके उसे गाय तक पहुंचाने की मुहिम शुरू की है। इस अभियान का शुभारम्भ रविवार को शहर के ‘दाऊ जी के मंदिर’ से किया गया।

द्वार-द्वार से गऊ ग्रास के विचार के प्रणेता बैंक कर्मी विनय शर्मा ने बताया कि सनातन संस्कृति में रोजाना पहली रोटी गाय को दी जाती है। लेकिन लोगों पर समयाभाव और अनेक जगह गाय की अनुपलब्धता के चलते लोग गऊग्रास नहीं निकाल पा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसीलिए हम लोगों ने एक ई-रिक्शा तैयार किया है। इसमें गऊ ग्रास के लिए पात्र रखा रहेगा। यह ई-रिक्शा शहर में गली’-गली, घर-घर पहुंचकर गऊ ग्रास एकत्र करेगा।

समाजसेवी हरीश कश्यप ने बताया कि यह एकत्र किया गया गऊ ग्रास लावारिस गायों को पहुंचा दिया जाता है। इससे लोगों को गऊ सेवा का पुण्य प्राप्त होगा और गायों को भोजन। एडवोकेट आलोक शंखधार ने बताया कि इस अभियान में लोगों से केवल गऊ ग्रास यानि की उनके घर में बना भोजन का अंश ही एकत्र किया जाएगा। हम किसी से भी कोई नकदी या पैसा आदि नहीं लेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग साथ हैं। सभी का संकल्प गौसेवा ही है।

रविर को दाऊ जी के मंदिर से शुरू होकर यात्रा साहूकारा, मोती लाल बजरिया, हाथी वाला मंदिर, पंजाबपुरा, बड़ा बाजार से किला सब्जी मण्डी होते हुए वापस दाऊ जी के मंदिर पर समाप्त हुई। शाम को एकत्र गऊ ग्रास रामगंगा स्थित गौशाला में पहुंचा दिया गया।

इस अवसर पर विनय शर्मा, हरीश कश्यप, आलोक शंखधर, कैलाश कुमार शर्मा, रोहित कपूर, विनीत शर्मा, राजू टण्डन, वीरेंद्र कक्कड़, पंडित दीपक शर्मा, भजन गायक अमित अग्रवाल, अतुल दीक्षित एवं करुण शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!