Bareilly News

डॉ. चंद्रपाल शर्मा ने अद्भुत ढंग से चंद्रकांता में कही श्रीराम की कथा, सुनाये प्रेरक प्रसंग

BareillyLive : गंगाशील ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स एंड कॉलेज के द्वारा दूसरे दिन “श्री राम कथा डॉ. चंद्रपाल शर्मा के संग” कार्यक्रम का आयोजन चंद्रकांता हॉल में किया गया। श्रीराम कथा कार्यक्रम के अंतर्गत विख्यात साहित्यकार डॉ. चंद्रपाल शर्मा ने श्रीराम की कथा को अद्भुत ढंग से सभी के समक्ष रखा।

साहित्य भूषण डॉ. चंद्रपाल शर्मा ने वाल्मीकि रामायण से जुड़े क्षेपको के बारे में बताया। उन्होंने सीता परित्याग व शम्भुक वध व शबरी के प्रभु श्रीराम को जूठे बेर खिलाने के प्रसंग को मिथ्या बताया। डॉ. चंद्रपाल ने बताया सीता परित्याग व शम्भुक वध अनेक मिथक दंत कथाओं में सम्मलित है। वामपंथियों ने हमारी सनातन पर अनेक बार प्रहार करने का प्रयास किया मगर इसे छू तक नहीं पाए। जो लोग रामायण को काल्पनिक बताते हैं उन्हें आत्म अवलोकन करना चाहिए, हर भारतीय को गर्व से कहना चाहिए कि पहले हम हिंदू है बाद में कोई और।

कार्यक्रम के दौरान स्व. डॉ.चंद्रकांता गुप्ता जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। कार्यक्रम में कला साधिका डॉ. शशि बाला राठी, चिकित्सा जगत के भीष्म पितामह डॉ. एन. के. गुप्ता, डॉ. एन. एल. शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष पीलीभीत डॉ. आस्था अग्रवाल, डॉ. दुरेश चंद्र, रंजीत पांचाले, विशाल महरोत्रा मनीष, डॉ. स्वाति गुप्ता, संकेत वाली, रोहित राकेश, डॉ. प्रदीप गुप्ता, मनीष वैष्णव, महेश चंद मेहरोत्रा, विवेक कुमार अग्रवाल, बिंदु सक्सेना, नरेंद्र पाल, श्रीमती शालिनी अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, जी आर गुप्ता, आशा सिंह, डॉ शशि यादव के साथ डॉ. चंद्रपाल शर्मा की पत्नी रमा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago