Bareilly News

डॉ डीएन शर्मा का किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य मनोनीत होने पर अभिनंदन

बरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली के संरक्षक डॉ डीएन शर्मा को किशोर न्याय बोर्ड, बरेली का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस उपलब्धि पर लोक निर्माण विभाग के शक्ति सदन सभागार में आयोजित समारोह में अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली के जिलाध्यक्ष सुनील जैन एवं संचालन जिला मंत्री इंजीनियर विवेक शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक महिला एवं बाल कल्याण, बरेली मंडल नीता अहिरवार का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डॉ डीएन शर्मा ने कहा कि किशोर न्याय बोर्ड में वर्तमान नियुक्ति से पूर्व जनवरी 2017 से जुलाई 2021 तक सीडब्लूसी में  प्रभारी अध्यक्ष/न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य के दौरान लगभग 1200 प्रकरणों का पूरी निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी से निस्तारण किया। नीता अहिरवार ने कहा कि डॉ डीएन शर्मा की न्यायप्रियता एवं संघर्षशीलता हम सभी के लिए अनुकरणीय है। सुनील कुमार जैन ने कहा कि डॉ डीएन शर्मा वर्ष 2004 से 2013 तक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिष , बरेली के अध्यक्ष रहे और वर्ष 2014 से परिषद के संरक्षक के रूप में हम सबका कुशल मार्गदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर परिषद के मंडल अध्यक्ष एवं बेसिक शिक्षा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तापस मिश्रा, राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद शर्मा, अधीनस्थ सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राधारमण मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, आयकर कर्मचारी संघ के जोनल मंत्री रवींद्र कुमार, विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्षा शिवेश गुप्ता, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडर अध्यक्षा डॉ विनोद शर्मा एवं बैंक यूनियन के संजीव मेहरोत्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

अभिनंदन समारोह में मुख्यरूप से संघर्ष समिति के शेयरमैन डॉ अंचल आहेरी. दीनदयाल रस्तोगी. मुरारी लाल गंगवार, विनोद उपाध्याय, राजीव शर्मा, इं. देवदत्त पचौरी, एसके सिंह, जगपाल भाटी, संतोष पांडे, विवेक दुबे, प्रभाकर सिंह, प्रेमपाल सिंह, संजय यादव, कपिल सागर, सर्वेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

22 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago