Bareilly News

डॉ महेश मधुकर के खंड काव्य ‘एकलव्य’ का हुआ लोकार्पण, कवियों ने की समीक्षा

BareillyLive : कवि गोष्ठी आयोजन समिति, बरेली के तत्वावधान में समाजसेवी सूरज पाल सिंह जी की जयंती पर स्थानीय नारायण गेस्ट हाउस, दर्जी चौक में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेश मधुकर द्वारा रचित खंड काव्य- एकलव्य का लोकार्पण, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि नव गीतकार रमेश गौतम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। संचालन हिमांशु श्रोत्रिय ‘निष्पक्ष’ ने किया। माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं कवि कमल सक्सेना की वाणी वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रथम सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेश मधुकर के खंडकाव्य एकलव्य का लोकार्पण किया गया। पुस्तक पर समीक्षात्मक प्रकाश डालते हुए रमेश गौतम ने कहा कि हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. महेश मधुकर एक समर्पित रचनाकार हैं। एक कवि के रूप में वे हमारे सामने भाव और विचार की समग्रता के साथ उपस्थित होते हैं, उनकी कविता में सघन जीवन दर्शन है। भाषा, बिम्ब, प्रतीक और अन्तर्वस्तु का सन्तुलन सहज ही प्रभावित करता है। साहित्य भूषण श्री सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि विमोचित एकलव्य खण्ड काव्य साहित्य जगत को उनकी दूसरी श्रेष्ठ प्रस्तुति है वे गीतिकाव्य के मर्मज्ञ कवि हैं। एकलव्य खण्ड काव्य में कवि गुरू- शिष्य सम्बन्धों को नयी दृष्टि से देखता है। द्वितीय सत्र में सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राम कुमार भारद्वाज अफ़रोज़ एवं मनोज दीक्षित टिंकू को सूरजपाल स्मृति -सम्मान से अलंकृत किया गया, सम्मान स्वरूप उत्तरीय, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र उनके सुपुत्र कवि मिलन कुमार ‘मिलन’ के द्वारा प्रदान किया गया। अंतिम सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने समाजसेवी स्व. सूरज पाल सिंह जी के प्रति श्रद्धा- सुमन अर्पित करते हुए काव्यांजलि दी। कार्यक्रम में संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, मिलन कुमार मिलन, उमेश चन्द्र गुप्ता, उदित, राम प्रकाश सिंह ओज, इंद्रदेव त्रिर्वेदी, कमल सक्सेना, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, शिवरक्षा पांडे, बृजेंद्र तिवारी अकिंचन, डॉ राजेश शर्मा ककरेली, एस. ए.हुदा, राम कुमार कोली, रीतेश साहनी, रजत कुमार एवं रमेश रंजन आदि शामिल रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

1 min ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago