The Voice of Bareilly since 2010

डा. मोहित बने हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष, समाज को एकजुट करने का संकल्प

हिन्दू महासभाबरेली। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने डाॅ. मोहित अग्रवाल को बरेली का जिलाध्यक्ष बनाया है। आज रविवार को इसकी घोषणा स्पर्श रिसाॅर्ट में एक समारोह आयोजित कर की गयी। समारोह में हिन्दू समाज को जागरूक एवं एकजुट करने का संकल्प लिया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए डा. मोहित को जिलाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा हिन्दू महासभा के प्रदेश संयोजक अनिल अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि बरेली में संगठन का विस्तार एवं मजबूती से खड़ा करने की जिम्मेदारी अब जिलाध्यक्ष की है। पूरे प्रदेश का संगठन उनके साथ है। उन्होंने घोषणा की आगाम निकाय चुनाव में भी महासभा अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

हिन्दू महासभाबरेली इकाई के संरक्षक संजय अग्रवाल ने कहा कि आज देश और प्रदेश में हमें हिन्दू होने पर पुनः गर्व का अनुभव होने लगा है। उन्होंने हिन्दूओं से अपील की कि समाज में जातिवाद-बिरादरीवाद और अन्य कुरीतियों को खत्म कर केवल हिन्दुत्व पर जोर देना चाहिए।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. मोहित अग्रवाल ने हिन्दू महासभा का इतिहास बताते हुए महामना मदन मोहन मालवीय को याद किया। उन्होंने संकल्प दिलाया कि हमसब मिलकर हिन्दू महासभा का गौरव वापस दिलायेंगे।

इसके अलावा प्रदेश युवा अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा, श्याम मोहन वर्मा, संरक्षक जितेन्द्र संरक्षक, प्रदेश उपाध्यक्ष आशु भाई और डा. वेद प्रकाश ने भी विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर सुरेश चंद्र पाठक, डा. आशुतोष, अनुराग पाराशरी आदि समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!