The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार : “सरलता और सादगी की प्रतिमूर्ति थे डॉ. राजेंद्र प्रसाद”

बरेली। कायस्थ चेतना मंच ने देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 58वीं पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई।

रविवार को उपजा प्रेस क्लब हुए कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सरलता, शालीनता और सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उनकी इन विशेषताओं के लिए आज भी हम उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं। महासचिव अमित सक्सेना, अखिलेश कुमार, मुकेश सक्सेना ने भी उनकी प्रतिभा और कार्यों पर प्रकाश डाला। निर्भय सक्सेना ने कहा कि कई बार सिद्धान्तों की वजह से उनका टकराव  तत्कालीन प्रधानमंत्री जबाहर लाल नेहरू से भी हुआ।

कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। इस दौरान अशोक सक्सेना, वीरेन्द्र सक्सेना, सुधीर मोहन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!