Bareillylive : ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी, माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी, महिला कल्याण समिति परिवार द्वारा पिछले 41 वर्षों से समाजसेवा के माध्यम से श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान की अलख जगाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी डॉ रजनीश सक्सेना का जन्मदिन समारोह वात्सल्य सेवा संस्थान बरेली के समागार में धूमधाम से मनाया गया जहां शहर के तमाम गणमान्य व संभ्रांत दिग्गज मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुभारंभ संस्थान की छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया। युवा कवि रितेश साहनी ने संस्था के लक्ष्यों पर काव्य पाठ किया। अथितियों का स्वागत संस्थान की ओर से अंकुर सक्सेना, कनिष्क शर्मा, संतोष उपाध्याय, डॉ सरताज हुसैन, रचना सक्सेना, पूजा कालरा, अखिलेश शर्मा, संजीव सक्सेना, संजीव अवस्थी, डिम्पल मेंदीरत्ता, अभिषेक सक्सेना, प्रीति सिंह, चंद्रभान सिंह रत्नाकर ने किया।
डॉ रजनीश सक्सेना ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले जन्म में मैंने जरूर कुछ पुण्य किये रहे होंगे तभी मेरे हर सुख दुःख में आप सबकी सहभागिता रहती है। पिछले कई वर्षों से में अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाता आ रहा हूँ क्योंकि इन्हें हमारे प्रेम हमारे सहयोग की आवश्यकता रहती है। उसके बाद सबको श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष गुलशन आनंद, विशिष्ठ अतिथि वीरेन्द्र प्रसाद खंडेलवाल, ब्लॉक प्रमुख योगेश कुमार पटेल, पूर्व उपसभापति अतुल कपूर, डॉ महेंद्र सिंह बासु , सौरभ कुमार अग्रवाल, नीरज शर्मा, पंकज अग्रवाल, शिव कुमार बरतरिया ने माँ गंगा एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
विशिष्ठ अतिथि महानगर अध्यक्ष भाजपा अधीर सक्सेना, डॉ. पवन सक्सेना, राजेंद्र प्रसाद गिल्डडियाल, सी ए. विनीश अरोरा, विशेष कुमार, सुरेन्द्र रस्तोगी, राजेंद्र गुलाटी, अमर सिंह परमार, जीतेश राज नक्श, साहिल सक्सेना, निर्दोष वर्मा रहे।
सभी गणमान्य अतिथियों ने डॉ. रजनीश सक्सेना के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य अतिथि विधायक संजीय अग्रवाल ने डॉ. रजनीश सक्सेना के राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यकित्त्व एवं कृतित्व की सराहना कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बरेली की शान बताया।
वात्सल्य सेवा संस्थान में डॉ. रजनीश सक्सेना ने दिव्यागजनों के साथ केक काट कर एवं फल और मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन की सार्थकता सिद्ध की और कहा कि दिव्यागजनों की सेवा ही सच्ची सेवा है एवं संगठन परिवार की ओर से दिव्यागजनों की सेवारत शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों को समाजसेवा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह देकर एवं श्री राममंदिर का पटका पहनाकर कर अभिनंदन किया। संचालन संस्थान की संस्थापक चेतना सक्सेना ने किया। दिव्यागजनों ने अपनी अविस्मरणीय प्रस्तुतियों से समा बांधा।
कार्यक्रम में कनिष्क शर्मा, संजीव सक्सेना, मनोज भारती, चन्द्रमान सिंह रत्नाकर, वेद प्रकाश कातिब, सचिन श्याम भारतीय, आशीष जौहरी, सौरभ सक्सेना, हरजीत कौर, रवि सक्सेना, परवेज मियां आदि उपस्थित रहे। अन्त में आशीर्वाद स्वरूप आभार सरंक्षक सी एल शर्मा एवं अनुपम कपूर ने व्यक्त किया।






