Bareilly News

डॉ रजनीश सक्सेना प्राइड ऑफ नेशन गोल्डन एचीवमेंट अवार्ड 2021 से सम्मानित

बरेली। ऑल इण्डिया कल्चरल एजूकेशनल वेलफेयर सोसाइटी एवं मां गंगा बचाओ वैलफेयर सोसाइटी बरेली के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सक्सेना को स्मार्टरिक्स मल्टी एक्टीविटी ग्रुप एवं डीकेएसडी कपूर लाड़ली नूर फाउण्डेशन ने प्राइड ऑफ नेशन गोल्डन एचीवमेंट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया है।

नई दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित लाजपत भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि दिल्ली महानगर पालिका के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह थे। विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र कपूर, डॉ. अंजू भण्डारी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह, फिल्म अभिनेता कुनाल सिंह राजपूत, फिल्म अभिनेत्री आराधना शर्मा, अभिनेत्री गुल्फसा कुरैशी, डीसीपी राजीव कुमार अम्बाटा, राम मनोहर मिश्रा, डॉ. मीनू मनु कुमार, अजिता सिंह, शिखा भारद्वाज, डॉ. साक्षी जैन, सोनिया खतना, कविता बर्दिया, सौरभ पाण्डेय,डॉ. शम्भू पाण्डेय, डॉ. राकेश छोकर रहे।

कार्यक्रम आयोजक डॉ. रश्मि शर्मा एवं सुल्ताना परवीन ने डॉ रजनाश सक्सेना को शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सुपर किड्स अवार्ड 2021 का भी आयोजन किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी अविस्मरणीय प्रतिभा के प्रदर्शन से सम्पूर्ण भारत से आए हुए सम्मानित जनों का दिल मोह लिया। दिल्ली के प्रख्यात कलाकारों द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस सम्मान के मिलने पर डॉ रजनीश सक्सेना को श्री श्री 1008 निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर परमपूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल, अनिल कुमार सिन्हा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश जौहरी,डॉ. कुलमोहन अरोरा, पूर्व महापौर डा. आई.एस. तोमर, पूर्व राज्य मंत्री प्रवीण सिंह ऐरन सुप्रिया ऐरन, डॉ. अनिल शर्मा, सी.एल. शर्मा,अनुपम कपूर, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महेन्द्र सिंह बासु आदि ने बधाई दी है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago