The Voice of Bareilly since 2010

द्रौपदी मुर्मू, झारखंड की पहली महिला राज्यपाल- शपथ ली

ghar khand governor dropdi.jpg2रांची। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उड़ीसा में दो बार विधायक रही द्रोपदी मुर्म झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बन गईं। उन्होंने सोमवार को पद और गोपनियता की शपथ ली। मुर्मू ने पूर्व राज्यपाल सैयद अहमद की जगह ली है। सैयद अहमद मणिपुर के राज्यपाल बनाए गए हैं।

जब उड़ीसा में भाजपा और बीजू जनता दल की मिलीजुली सरकार थी, तो उस सरकार में मुर्म मंत्री भी रह चुकी हैं। वे उड़ीसा के मयूरभंज जिला भाजपा इकाई प्रमुख रही हैं और रायरंगपुर से विधायक चुनी गई थीं।

झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने द्रौपदी मुर्मू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास के अलावा कई मंत्रियों समेत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और अर्जुन मूंडा ने भी इस समारोह में भाग लिया। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री सुदर्शन भगत भी इस समारोह में उपस्थित थे।

error: Content is protected !!