The Voice of Bareilly since 2010

बरेली : डीएम कंट्रोल रूम को शराबी युवक ने किया फोन, बोला-‘मुझे जेल जाना है’

बरेली : डीएम कंट्रोल रूम को शराबी युवक ने किया फोन, बोला-‘मुझे जेल जाना है’

बरेली। लेखपाल के शराबी बेटे ने देर रात शराब पीकर जबर्दस्त हंगामा किया। हद तो तब हो गयी जब उसने डीएम कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि उसे जेल जाना है। डीएम कंट्रोल रूम को यह फोन उसने एक नहीं कई बार किया। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंच गई। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस की गाड़ी में जाकर बैठ गया। इससे क्षेत्र में घंटों तक हंगामा मचा रहा।

बता दें कि लेखपाल बारादरी के गोपाल नगर निवासी है। उसका बेटा शराबी है। किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात उसका अपने पिता से विवाद हो गया। इसके बाद लड़के ने शराब पीकर हंगामा शुरू कर दिया। उसने डीएम कंट्रोल रूम में फोन करके कहा कि वह जेल जाना चाहता है। बताते हैं कि उसने एक के बाद एक कई फोन कर दिये। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

पुलिस कर्मियों ने लड़के को समझाने का प्रयास किया। लेकिन शराब के नशे में धुत लड़का कुछ समझने की जगह वह पुलिस जीप में बैठ गया। नहीं माना तो पुलिस उसे थाने ले आई और हवालात में बंद कर दिया। सुबह जब युवक का नशा उतरा तो वह पुलिस से माफी मांगने लगा। माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।

error: Content is protected !!