The Voice of Bareilly since 2010

चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर ई-कैटरिंग सर्विस फिर शुरू होगी, भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी को दी इजाजत

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने देश के कुछ चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर फिर से ई-कैटरिंग सेवाओँ को शुरू करने की इजाजत दे दी है। यह सेवा केंद्र सरकार, राज्य सरकार और उनके अधीन आने वाली अधिकृत एजेंसियों द्वारा जारी की गई स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी सभी दिशानिर्देशों के अनुपालन के तहत शुरू की जाएगी। 

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने रेलवे बोर्ड को चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर ई-कैटरिंग की सुविधा बहाली के लिए लिखा था। इस पर रेलवे ने अपनी संस्तुति दे दी है। अब आईआरसीटीसी को स्थिति की समीक्षा करनी होगी और कर्मचारियों की उपलब्धता और स्थानीय प्रतिबंधों के आधार पर ई-कैटरिंग सेवा फिर से शुरू करने की अनुमति देनी होगी।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद रेलवे ने सभी ट्रेनों के परिचलान पर रोक लगा दी थी। बाद में जब चुनिंदा ट्रेनों की सेवा शुरू हुई तब रेलवे ने कैटरिंग सर्विसेज पर रोक लगा दी थी। रेलवे ने ट्रेनों में मिलने वाले बेड रोल पर भी अभी तक रोक लगा रखी है। वातानुकूलित डब्बों में पर्दे लगाने पर भी रोक है।

error: Content is protected !!