Bareilly News

साहित्य जगत की आठ विभूतियां सम्मानित

बरेली : आध्यात्मिक-साहित्यिक संस्था काव्यधारा की बरेली मंडल शाखा के तत्वावधान में बदायूं रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य जगत की आठ विभूतियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कमल आनंद ने की। मुख्य आतिथि वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ महेश मधुकर, महाराष्ट्र से पधारे डॉ शरदेंदु शुक्ल शारद, डॉ अरविंद धवल एवं प्रमेश लता पांडे शामिल थीं। जितेंद्र कमल आनन्द एवं कवयित्री राज बाला धैर्य के संयुक्त संयोजन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप समक्ष प्रज्वलन एवं डॉ महेश मधुकर द्वारा प्रस्तुत वंदना से हुआ।

कार्यक्रम में साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ को ‘काव्यधारा महारथी’, प्रमेश लता पांडे को ‘प्रज्ञा सम्मान’, डॉ महेश मधुकर को ‘काव्यधारा महारथी’, डॉ. शालिनी शर्मा ‘मुक्ता’ को ‘साहित्य मनीषी’, डॉ अरविंद धवल को ‘काव्यधारा महारथी’, कमल सक्सेना को ‘काव्यधारा महारथी’, राजबाला धैर्य को ‘प्रज्ञा सम्मान’, शरदेंदु शुक्ल शरद को ‘काव्य महारथी’ सम्मान एवं डॉ गीता चौहान जी को ‘प्रज्ञा सम्मान’ से अलंकृत किया गया। सम्मानित विभूतियों को उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह संस्था के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कमल आनंद, राम किशोर वर्मा एवं सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने प्रदान किये। कार्यक्रम में नगर एवं बाहर से आये कवियों ने अपने उत्कृष्ट काव्य पाठ से देर शाम तक समां बांधे रखा।

कार्यक्रम में सर्वश्री रामकिशोर वर्मा, आनंद गौतम, उपमेंद्र सक्सेना, गीता मिश्र, ओंकार सिंह विवेक, सुभाष राहत बरेलवी, डॉ प्रीति हुंकार, राम कुमार भारद्वाज अफरोज,ठा. रामप्रकाश सिंह ओज, मनोज कुमार, पुष्पा जोशी प्राकाम्य, रागिनी गर्ग, राजवीर सिंह राज, सुरेंद्र अश्क़ रामपुरी, धर्मपाल सिंह चौहान धर्म, भारतेंदु सिंह , धीरज भटनागर उमेश तिरगुनायत बीना अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे। संचालन कमल सक्सेना किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

13 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago