The Voice of Bareilly since 2010

चुनाव आयोग की कार्रवाई : बरेली समेत कई जिलों के डीएम-पुलिस कप्तान बदले गये

ब्रेकिंग न्यूज

बरेलीः भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जिलाधिकारियों को हटा दिया। समाचार लिखे जाने तक दो जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले जा चुके थे।

इस फेरबदल के अनुसार शिवाकांत द्विवेदी को मानवेन्द्र सिंह की जगह बरेली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। सूर्यपाल गंगवार फिरोजाबाद के नये जिलाधिकारी होंगे। नेहा शर्मा को जिलाधिकारी कानपुर नगर नियुक्त किया गया है।

हेमराज मीणा को कौशाम्बी की पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षत फ़िरोज़ाबाद होंगे। आईपीएस राधेश्याम एवं अशोक कुमार पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश अटैच किए गए।

error: Content is protected !!