Bareilly News

#ElectionResultupdate..10 PM -बरेली-पीलीभीत-शाहजहांपुर में खिला कमल, आंवला-बदायूं में सपा का परचम

ElectionResult 2024: बरेली @BareillyLive. बरेली लोकसभा चुनाव का परिणाम आ गये हैं। बरेली और पीलीभीत में कमल खिल गया है। बरेली सीट से भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार ने जीत दर्ज कर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा है। पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने जीत दर्ज की है। वहीं आंवला से समाजवादी पार्टी ने भाजपा से सीट छीन ली। यहां सपा के नीरज मौर्य ने दो बार के सांसद धर्मेन्द्र कश्यप को हरा दिया। इसके अलावा बदायूं से सपा उम्मीदवार आदित्य यादव भाजपा के दुर्विजय सिंह गंगवार पर और और शाहजहांपुर में भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त बनाये हुए हैं।

7:30 PM

बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने 567127 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 34804 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। ऐरन को 532323 वोट मिले।

आंवला लोकसभा से 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप को सपा के प्रत्याशी नीरज मौर्य ने 15969 वोट से हराया। नीरज मौर्य को कुल 492515 वोट मिले जबकि भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को 476546 वोट ही मिल सके। बसपा प्रत्यासी सैय्यद आबिद अली को 95630 वोट मिल सके।

बदायूं सीट से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य 34991 वोटों से हार गये हैं। दुर्विजय सिंह शाक्य को 466864 वोट मिले हैं। उन्हें समाजवार्दी के प्रत्याशी और सपा नेता शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव ने हराया। आदित्य को 501855 वोट मिले।

पीलीभीत सीट से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद सपा के भगवत सरन गंगवार से 164935 वोटों से जीत गये हैं। उन्हें 607158 वोट मिले हैं जबकि भगवत सरन गंगवार को 442223 वोट ही मिले सके।

शाहजहांपुर सीट पर भाजपा के अरुण कुमार सागर ने सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गोंड को 55379 वोटों से हराया। सागर को कुल 592718 वोट मिले जबकि ज्योत्सना गोड को 537339 वोट ही मिल सके।

5:30 PM

बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार की बढ़त 37094 वोटों की हो गयी है। छत्रपाल को 523301 और सपा के प्रवीण सिंंह ऐरन को 487581 वोट मिले हैं।

आंवला से सपा के नीरज मौर्य 15688 वोटों से एक बार आगे चल रहे हैं। उन्हें 481967 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप को 466279 वोट मिले हैं।

बदायूं से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य की 14469 वोटों से पीछे हो गये हैं। उन्हें अब तक 353336 वोट मिले हैं। सपा के आदित्य यादव को 367805 वोट मिले हैं।

पीलीभीत सीट से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद सपा के भगवत सरन गंगवार से 166382 वोटों से आगे हैं। उन्हें 585966 वोट मिले हैं जबकि भगवत सरन गंगवार को 419584 वोट ही मिले हैं।

शाहजहांपुर सीट पर भाजपा के अरुण कुमार सागर 405168 वोटों के साथ 32198 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं। सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गोंड को 372970 वोट मिले हैं।

5:00 PM

बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार की बढ़त बढ़कर 34240 वोटों की हो गयी है। उन्हें 494483 और सपा के प्रवीण सिंंह ऐरन को 460243 वोट मिले हैं।

आंवला से सपा के नीरज मौर्य 11745 वोटों से एक बार आगे चल रहे हैं। उन्हें 465034 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप को 453289 वोट मिले हैं।

बदायूं से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य की 2930 वोटों से पीछे हो गये हैं। उन्हें अब तक 320051 वोट मिले हैं। सपा के आदित्य यादव को 322981 वोट मिले हैं।

पीलीभीत सीट से भाजपा की जीत लगभग तय है। यहां भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद सपा के भगवत सरन गंगवार से 169791 वोटों से आगे हैं। उन्हें 579532 वोट मिले हैं जबकि भगवत सरन गंगवार को 409741 वोट ही मिले हैं।

शाहजहांपुर सीट पर भाजपा के अरुण कुमार सागर 370681 वोटों के साथ 32275 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं। सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गोंड को 338406 वोट मिले हैं।

4:30 PM

बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार की बढ़त बढ़कर 36335 वोटों की हो गयी है। उन्हें 470131 और सपा के प्रवीण सिंंह ऐरन को 433796 वोट मिले हैं।

आंवला से सपा के नीरज मौर्य 7698 वोटों से एक बार आगे चल रहे हैं। उन्हें 456454 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप को 448756 वोट मिले हैं।

बदायूं से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य की बढ़त 7118 वोटों की रह गयी है। उन्हें अब तक 299251 वोट मिले हैं। सपा के आदित्य यादव को 292133 वोट मिले हैं।

पीलीभीत सीट से भाजपा की जीत लगभग तय है। यहां भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद सपा के भगवत सरन गंगवार से 170046 वोटों से आगे हैं। उन्हें 572305 वोट मिले हैं जबकि भगवत सरन गंगवार को 402259 वोट ही मिले हैं।

शाहजहांपुर सीट पर भाजपा के अरुण कुमार सागर 335513 वोटों के साथ 27947 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं। सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गोंड को 307566 वोट मिले हैं।

3:35 PM

बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार की बढ़त बढ़कर 34177 वोटों की हो गयी है। उन्हें 417781 और सपा के प्रवीण िंसंह ऐरन को 383604 वोट मिले हैं।

आंवला से भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप की बढ़त घटकर 533 वोटों की रह गयी है। अब तक उन्हें 424945 वोट मिले हैं जबकि सपा के नीरज मौर्य को 424412 वोट मिले हैं।

बदायूं से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य की बढ़त 9421 वोटों की हो गयी है। उन्हें अब तक 232157 वोट मिले हैं। सपा के आदित्य यादव को 222736 वोट मिले हैं।

पीलीभीत सीट से भाजपा की जीत लगभग तय है। यहां भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद सपा के भगवत सरन गंगवार से 141611 वोटों से आगे हैं। उन्हें 508556 वोट मिले हैं जबकि भगवत सरन गंगवार को 366945 वोट ही मिले हैं।

शाहजहांपुर सीट पर भाजपा के अरुण कुमार सागर 239834 वोटों के साथ 15059 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं। सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गोंड को 224775 वोट ही मिले हैं।

3:05 PM

बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार 21555 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं। उन्हें 361963 और सपा के प्रवीण िंसंह ऐरन को 340408 वोट मिले हैं।

आंवला से सपा के नीरज मौर्य फिर 95 वोटों से आगे हो गये हैं। उन्हें 392164 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप को 392069 वोट मिले हैं।

बदायूं से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य की बढ़त घटकर 9092 वोटों की रह गयी है। उन्हें अब तक 194547 वोट मिले हैं। सपा के आदित्य यादव को 185455 वोट मिले हैं।

2:15 PM

बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार 21692 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं। उन्हें 307221 और सपा के प्रवीण िंसंह ऐरन को 285529 वोट मिले हैं।

आंवला से भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप की बढ़त घटकर 1562 वोटों की रह गयी है। अब तक उन्हें 337232 वोट मिले हैं जबकि सपा के नीरज मौर्य को 335670 वोट मिले हैं।

बदायूं से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य की बढ़त घटकर 19494 वोटों की रह गयी है। उन्हें अब तक 150863 वोट मिले हैं। सपा के आदित्य यादव को 131369 वोट मिले हैं।

01:10 PM

बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार 25556 वोटों से आगे हैं। उन्हें 261853 और सपा के प्रवीण िंसंह ऐरन को 236297 वोट मिले हैं।

आंवला से भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप 5232 वोटों से आगे हो गये हैं। उन्हें 265545 वोट मिले हैं जबकि सपा के नीरज मौर्य को 260313 वोट मिले हैं।

बदायूं से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य 23220 से आगे हो गये हैं। उन्हें 126689 वोट मिले हैं। सपा के आदित्य यादव को 103469 वोट मिले हैं।

12:30 PM

बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार 32575 वोटों से आगे हैं। उन्हें 226492 और सपा के प्रवीण िंसंह ऐरन को 193917 वोट मिले हैं।

आंवला से भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप 952 वोटों से आगे हो गये हैं। उन्हें 233157 वोट मिले हैं जबकि सपा के नीरज मौर्य को 232205 वोट मिले हैं।

बदायूं से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य 17670 से आगे हो गये हैं। उन्हें 100107 वोट मिले हैं। सपा के आदित्य यादव को 82437 वोट मिले हैं।

12:01 PM

बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार की बढ़त 21522 वोटों की हो गयी है। उन्हें 171820 और सपा के प्रवीण िंसंह ऐरन को 150298वोट मिले हैं।

आंवला से सपा के नीरज मौर्य 4532 वोटों से आगे हैं। उन्हें 202463 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के धमेन्द्र कश्यप को 197931 वोट मिले हैं।

बदायूं से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य 14175 से आगे हैं। उन्हें 75761 वोट मिले हैं। सपा के आदित्य यादव को 61586 वोट मिले हैं।

11:00 AM

बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार की बढ़त 16058 वोटों की हो गयी है। उन्हें 99394 और सपा के प्रवीण िंसंह ऐरन को 83336 वोट मिले हैं।

आंवला से सपा के नीरज मौर्य 7672 वोटों से आगे हैं। उन्हें 131750 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के धमेन्द्र कश्यप को 124078 वोट मिले हैं।

बदायूं से सपा के आदित्य यादव, भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य से 204 वोटों से आगे हो गये हैं

बरेली लोकसभा सीट

बरेली लोकसभा सीट पर दो राउण्ड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउण्ड के बाद भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार 41251 वोटों के साथ समाजवादी पार्टी के प्रवीण सिंह ऐरन से 4476 वोटों से आगे चल रहे हैं। प्रवीण सिंह ऐरन को 36745 वोट मिले हैं।

आंवला लोकसभा सीट

आंवला सीट पर दो राउण्ड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउण्ड के बाद भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप को मिले वोटों की संख्या 35369 हो गयी है। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नीरज मौर्य को अब तक 34071 वोट मिले हैं। वहीं बसपा के आबिद अली को कुल 4655 वोट ही मिल सके हैं।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago