Bareilly News

बरेली में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गठन, आशीष गुप्ता बने अध्यक्ष

बरेली। नाथनगरी में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से इंडिया न्यूज़ और टाइम्स नाउ के वरिष्ठ पत्रकार आशीष गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। एबीपी न्यूज़ के संवाददाता अनूप मिश्रा को महामंत्री, न्यूज़ 18 उत्तर प्रदेश के हरीश शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

आज तक के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल राज, सहारा समय के वरिष्ठ पत्रकार कुमार विनय और सीएन न्यूज़ भारत के आदर्श गुप्ता लिटिल को संरक्षक मंडल में रखा गया है। भारत समाचार के अजय कश्यप, न्यूज़ नेशन और आर भारत के संवाददाता मनोज गोस्वामी, आलोक गुप्ता सिटिल, न्यूज़ 24 के नीरज आनंद और जी मीडिया के सुबोध मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष के पद पर आर 9 के भीम मनोहर, न्यूज़ 18 इंडिया के विकास सक्सेना, इंडिया टी व के विकास साहनी, डीडी न्यूज़ के अरविंद कुमार और एएनआई के शिव शर्मा को मनोनीत किया गया। डीडी न्यूज़ की नाज़िया अंजुम, एनडीटीवी के रंदीप सिंह और बरेली लाइव के विशाल गुप्ता को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। ई टीवी से मुस्तफीज अली खान, सहारा समय से अखिलेश शर्मा, सिटी न्यूज़ से अजय मिश्रा, अशोक शर्मा और रंजीत शर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया है। सचिव के पद पर ई टीवी के श्रीपाल तोतिया, अशोक गुप्ता, एपीएन के दीपक और दीपक चतुर्वेदी को मनोनीत किया गया। सुनील सक्सेना को कानूनी सलाहकार, निकिता चौधरी को संचार समन्यवयक, दिनेश्वर दयाल सक्सेना और धीरू यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

कार्यकारिणी के लिए मनवीर, अयाज़, अजय शर्मा, सोनू अंसारी और धर्मेंद्र रस्तोगी आदि का नाम प्रस्तावित किया गया।

इस दौरान दीपक कुमार, मुकेश पांडेय, हरीश कुमार (सहारा टीवी), शारिक, विकल्प कुदेशिया, अंकित पाठक, मिलन शर्मा, विकास वर्मा, सनी गोस्वामी,नवल सिन्हा, प्रवीण शर्मा, मोनू पांडेय, बॉबी वर्मा आदि तमाम लोगो की उपस्थिति रही।

अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि संगठन के गठन का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है। जल्द ही कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया जायेगा। संरक्षक कुमार विनय ने कहा कि जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम में स्थापना और शपथ ग्रहण समारोह किया जायेगा, कृष्ण राज और लिटिल गुप्ता ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक मजबूत संगठन की जरूरत बहुत पहले से थी। रंदीप सिंह, नाज़िया अंजुम और विशाल गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

सपा जिलाध्यक्ष ने अनुशासन हीनता को लेकर कसे पेंच, कहा पद की गरिमा को समझें

Bareillylive : समाजवादी पार्टी के ज़िला व महानगर संगठन की महत्वपूर्ण मासिक बैठक पार्टी कार्यालय…

6 hours ago

रिद्दिमा में आज अल्फाज ओ एहसास, सजी सुरमयी गजलों से गुलज़ार एक शाम

Bareillylive : एसआरएमएस रिद्दिमा के प्रेक्षागृह में रविवार (6 अक्टूबर 2024) को गजल गायकी की…

6 hours ago

श्रद्धा भाव से प्रयास करके अपना पुण्य और सौभाग्य बढ़ा सकते हैं :प्रेमभूषण जी महाराज

Bareillylive : केवल लिखने पढ़ने से संस्कार नहीं आता है, बल्कि संस्कारमय जीवन जीने से…

6 hours ago

वैश्य समाज को अपना स्वाभिमान व सम्मान बचाने हेतु अब जागृत होना होगा : रवि प्रकाश

Bareillylive : वैश्य समाज को नए सिरे से अपने अधिकारों के लिए, अपनी भागीदारी के…

11 hours ago

चित्रांशो ने शास्त्री जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Bareillylive : देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती…

11 hours ago

आई एम ए ब्लड बैंक बरेली ने रक्तवीरो का किया सम्मान, ऐडीजी जोन रहे मुख्य अतिथि

Bareillylive : उत्तर भारत में अपनी धाक जमा चुके इंडियन मेडिकल एसोसिशन की बरेली इकाई…

12 hours ago