The Voice of Bareilly since 2010

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान एसआरएमएस में 25 लोगों ने किया महादान

 श्रीराम मूति मेडिकल कालेजबरेली। विश्व रक्तदान दिवस पर बुधवार को श्रीराम मूति मेडिकल कालेज में रक्तदान सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इसमें संस्थान के कर्मचारी एवं अन्य रक्तदाता 17 जून तक इस महादान कार्यक्रम में रक्तदान करेंगे। पहले दिन संस्थान के 25 कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

सस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 (ब्रि0) एस0 के0 हाण्डा ने बताया रक्तदान करना विश्व के सभी दानों में सर्वाेपरि है क्योंकि एक व्यक्ति के रक्तदान से हम चार जीवन को बचा सकते हैं। कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति साल में बिना किसी परेशानी के तीन बार रक्तदान कर सकता है। कहा कि हिमाफिलिया, थैलीसीमिया, ल्मूकीमिया, ए-प्लास्टीक ऐनिमिया आदि के मरीजों को लगातार रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में रागियों के परिवार के सदस्य भी उनकी रक्त की आवश्यकता की पूर्ति नहीं कर पाते हैं।

रक्तकोष विभाग की इंचार्ज डाॅ0 मिलन ने लोंगो को रक्त दान करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में चकित्सा अधीक्षक डाॅ0 (ब्रि0) एस0 के0 हाण्डा, अपर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 एच0 ओ0 अग्रवाल, उमेश सक्सेना, विनीत वर्मा, डा0 आईए खान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील चन्द्रा ने किया।

 श्रीराम मूति मेडिकल कालेज

error: Content is protected !!