Bareilly News

कर्मचारी कल्याण सेवा समिति की बैठक में कर्मचारियों ने बांटी खुशियां

BareillyLive : बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति की बैठक के उपरांत कर्मचारियों ने प्राचार्य डॉक्टर ओपी राय को बुके देकर हर्ष व्यक्त किया। बरेली कॉलेज के स्थाई कर्मचारी आज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुस्तकालय में इकट्ठा हुए और बैठक की, बैठक में कर्मचारियों ने कर्मचारी नेताओं को जीत की बधाई दी, करीब 1 घंटे चली बैठक के बाद सभी कर्मचारी प्राचार्य डॉक्टर ओपी राय से मिलने प्राचार्य कार्यालय पहुंचे जहां बुके देकर प्राचार्य डॉक्टर ओपी राय को अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस के पूर्व दिन पर हम कर्मचारियों को बहुत खुशी महसूस हो रही है हमारी 5 सूत्रीय मांगों में से रिसीवर बैठाने की मांग लगभग पूरी हो चुकी है अब विश्वविद्यालय बनाने और विनियमितीकरण की मांग शेष है यदि आपका सहयोग रहे तो सरकार से हमारा यही कहना है कि हम कर्मचारियों की आवाज को जल्दी सुने और बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय और हम कर्मचारियों को नियमित करें, सचिव हरीश चंद्र मौर्या ने प्राचार्य को बधाई दी इस मौके पर कर्मचारियों ने प्राचार्य को गणतंत्र दिवस की भी बधाई दी प्राचार्य ने कर्मचारियों से कहा आपके सपने सच होंगे महा विद्यालय को आगे ले जाना है। इस मौके पर शिक्षक आलोक खरे भी मौजूद रहे। कर्मचारियों में वंश गोपाल शर्मा, अमित शर्मा, राजाराम, कुलदीप, राजकुमार, दीपक, मोहम्मद आजम, धर्मेंद्र कुमार, गंगा प्रसाद, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, सावित्री देवी, देवबती, बच्ची देवी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago