The Voice of Bareilly since 2010

बिशप मण्डल में मनोरंजन प्रदर्शनी 26 मई से, लगेंगे झूले और सजेंगी दुकानें

press conferenceबरेली। विशप मण्डल इण्टर कालेज ग्राउण्ड में सामाजिक विकास एवं मनोरंजन प्रदर्शनी का शुभारभ कल 26 मई को सायं को विधायक पप्पू भरतौल द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी प्रदर्शनी के मीडिया प्रभारी ठाकुर शैलेन्द्र सिंह ने गुरूवार को उपजा प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी 9 जुलाई तक सायं 5 से रात्रि 10 बजे तक बिशप मण्डल इण्टर कालेज के प्रांगण में आयोजित की जायेगी। इसमें मनोरंजन के लिए हवाई झूला, नाव झूला, ड्रेगन झूला, क्राॅस झूला, बच्चों के विभिन्न प्रकार के झूले, वाटर पार्क, महिलाओं के सौन्दर्य प्रसाधन के सामान, घर गृहस्थी की दुकानें, खानपान हेतु स्पेशल फूड प्लाजा, खुर्जा की क्राॅकरी, अमिताभ बच्चन फैन क्लब द्वारा प्रदर्शित बरेली उत्तर प्रदेश का अतुलनीय संग्रहालय विशेष आकर्षण का केन्द्र है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द्र व प्रेम को बढ़ावा देना और समाज में फैली कुरीतियों को अंत करते हेतु जागरूकता को बढ़ावा देना है।

error: Content is protected !!