Bareillylive : जम्मू और कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देशभर में सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है उसी क्रम में आज देश के सैनिकों के सम्मान में डी.डी पुरम चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो कि राजेंद्र नगर चौराहे होती हुई वापस डी.डी पुरम चौराहे पर समाप्त हुई।

आतंक के खिलाफ भारतीय सेना की बड़ी जीत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न पूरे देश की तरह बरेली में भी जोश और गर्व के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने जनमानस में देशभक्ति की नई ऊर्जा भर दी। डीडी पुरम चौराहे से शुरू होकर शहीद पंकज अरोड़ा चौक तक पहुंची इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े।

हाथों में तिरंगा थामे युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं जब सड़कों पर निकले, तो पूरा माहौल “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” जैसे नारों से गूंज उठा। देशभक्ति गीतों की धुन पर कदमताल करते लोगों ने वीर जवानों को सम्मानपूर्वक नमन किया। यात्रा का हर पल सेना के शौर्य और बलिदान को समर्पित रहा।

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजि.भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने अपने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ऑपरेशन सिंदूर में शामिल देश के सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर बढ़-चढ़ का हिस्सा लिया और कहा कि बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के कारण ही हम अपने देश में सुरक्षित हैं और चैन की नींद सोते हैं और सैनिकों के परिवार हमेशा चिंतित रहते हैं की किस मोड़ पर उनका बेटा देश के लिए शहीद हो जाए हमारे देश के सैनिक हर शक्ति में निपुण है चाहे वह जल सैनिक हो चाहे भेज वायु सेवा हो चाहे वह थल हो सेना हो रात दिन अपनी जान को जोखिम में डालकर सेवा करते हैं उनके सम्मान में यहां आज हर भारतवासी खड़ा है। तिरंगा यात्रा में बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, पर्यावरण मंत्री के बड़े भाई अनिल सक्सेना एडवोकेट, राकेश कुमार मौर्य, मुकेश मेहंदीरत्ता, हरी बाबू खंडेलवाल चीनी वाले, वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, भारतेंदु सिंह, जे.आर गुप्ता, डॉ अखिलेश गुप्ता, पूजा पाल, चंद्रप्रकाश, रामकिशोर, प्रिंस सक्सेना, भीकम सिंह आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश महासचिव शारिक अब्बासी व भाजपा नेता पूर्व सेह मीडिया प्रभारी महानगर ओबीसी मोर्चा बरेली के सहयोग से व जयदीप चौधरी के नेतृत्व में एक यात्रा भारतीय शौर्य के नाम तिरंगा यात्रा में काफी बड़ी संख्या मे मुस्लिम समाज ने भी हिस्सा लिया, जिसमें उमेश कटारिया, एस सी एस टी आयोग के सदस्य हरिओम कश्यप, पार्षद चंद्रपाल राठौर, पूनम राठौर, पार्षद यासीन तारिक कुरैशी, हसीब भूरा, अदनान, साहिल, शाहरुख, नासिर, रेहान, अमन, अनस, अरमान, नजीर आदि उपस्थित रहे।

तिरंगा सम्मान यात्रा का राजेंद्र नगर में उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज, राजेन्द्र नगर के द्वारा स्टॉल लगा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में सम्मिलित सभी जनप्रतिनिधियों व सम्मानित लोगों का पुष्प वर्षा एवं फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया और भारत माता की जय के नारे भी लगाये इसमें परवर्तीय समाज के अध्यक्ष जी.डी.अमोला, सचिव कैलाश चन्द्र पंत, डॉ हरीश भट्ट, डॉ नवीन उप्रेती, दिनेश चन्द्र पंत, भवानी दत्त जोशी, मोहन पाठक, डॉ अनिल बिष्ट, अजय भट्ट, प्रकाश पाठक, अमित पंत, घनश्याम पांडे, भुवन जोशी, नंदा राणा, मनोज पाठक, मीडिया प्रभारी सतीश जोशी आदि की सहभागिता रही।

तिरंगा यात्रा में नभ सेना के पूर्व सैनिक धनन्जय शर्मा, थल सेना के अनिल कुमार शर्मा, जल सेना के राकेश सक्सेना, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव अवस्थी, बैंक मैनेजर अनूप कपूर, अभिषेक शर्मा ने भारत माता की जय, वंदेमातरम्, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ तिरंगा यात्रा का हौंसला बढ़ाया।

इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया। बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर डॉ. उमेश गौतम और भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत कई गणमान्य लोगों ने तिरंगे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा में भाग लिया। व्यापारी, डॉक्टर, शिक्षक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस यात्रा की सबसे खास बात रही पूर्व सैनिकों की भागीदारी। रिटायर्ड फौजियों ने न सिर्फ अपने अनुभव साझा किए, बल्कि देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले साथियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उनका जोश देखते ही बनता था, जिसने युवाओं को भी प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!