The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार : पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंंह का निधन

बरेली समाचार, BareillyLive, पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंंह का निधन, Ex MLA Bithari Virendra singh passes away,

बरेली। बिथरी चैनपुर के पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। 61 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह का उपचार उनके पवन बिहार स्थित आवास पर ही चल रहा था। उनके निधन पर केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार सहित अनेक नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है।

बता दें कि बरेली की राजनीति में वीरेन्द्र सिंह का बड़ा नाम था। उन्होंने बिथरी के ब्लाक प्रमुखी से राजनीति की शुरुआत की। चार बार उन्होंने विधान सभा का चुनाव भी लड़ा। दो बार वह बहुजन समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए। पहले कैंट और फिर परिसीमन के बाद बने विधानसभा क्षेत्र बिथरी चैनपुर से विधायक बने। 2017 में चुनाव हारने के बाद 2018 में वह बीमार पड़ गए। इसके बाद वह बीमारी से उबर नहीं पाए। मंगलवार को घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

error: Content is protected !!