The Voice of Bareilly since 2010

अल्मा मातेर स्कूल में बच्चों ने दिखाये मोहजोदड़ो के हथियार और विज्ञान के माॅडल

alma mater school, bareilly alma mater school, bareillyबरेली। अल्मा मातेर डे-बोर्डिंग स्कूल में गुरुवार को विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये माॅडल्स की प्रदर्शनी ‘इनोवेशन्स‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड ले. जनरल अभिजीत गुहा और विनीता गुहा रहे।

प्रदर्शनी में जे.सी. बोस क्लब का डांन्सिंग फ्लेम, प्रमुख रूप से आकर्षण का केन्द्र रहा। इसके अलावा आर्यभट्ट क्लब के गणित के माॅडल एवं चाल्र्स बैबेज क्लब के साइबर क्विज एवं गेमिंग जोन ने भी दर्शकों को आकर्षित कर मन मोह लिया। बाल्मीकि क्लब में स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, व्याकरण का नंदनवन आदि विषयों पर आधारित माॅडल प्रस्तुत किये थे, इन्हें भी शिक्षकों एवं आगन्तुकों ने खूब सराहा।

शेक्सपीयर क्लब में प्रसिद्ध नाटक जूलियस सीजर पर आधारित शानदार माॅडल बनाये गये थे। इसमें विद्यार्थियों ने अंग्रेजी साहित्य एवं व्याकरण सम्बंधी प्रदर्शन किया गया था। इसके अतिरिक्त किंडरगार्टन के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों के बनाये माडल पर सराहनीय रहे। इसके अलावा अमत्र्य सेन क्लब द्वारा मोहनजोदड़ो की प्रागैतिहासिक वस्तुओं के माॅडल बनाकर प्रस्तुत किये गये। इसमें प्राचीन अस्त्र-शस़्त्रो के माडल बेहद सराहे गये।

बच्चों ने हस्तकला का भी प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनरल गुहा ने पोटैटो कैनन चलाकर किया।
इनके बनाये सामानों को भी प्रदर्शनी में आये अभिभावकों ने बेहद सराहा। अंत में मुख्य अतिथि ने उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

alma mater school, bareilly

alma mater school, bareilly

error: Content is protected !!