Bareilly News

बरेली समाचार- सपा छात्र सभा की महानगर कार्यकारिणी का विस्तार

बरेली। समाजवादी छात्र सभा की महानगर कार्यकारिणी रविवार को गठित की गई। इसके लिए हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी बरेली के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी और  महानगर महासचिव गौरव सक्सेना उपस्थित रहे।

बैठक में शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, शिवचरण कश्यप, पार्टी प्रवक्ता मयंक शुक्ला, कालीमुद्दीन, समाजवादी छात्र सभा के विशेष आमंत्रित सदस्य विशाल गौतम, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष वसीम मेवाती,  युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अहमद खान टीटू,  लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष जावेद मलिक गद्दी,  छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष अविनाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

कार्यकारणी में ध्रुव सिंह को महासचिव,सूर्यांश सिंह को कोषाध्यक्ष, सकलेन रजा खान को उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र कुर्मी को उपाध्यक्ष, निखिल कुमार को उपाध्यक्ष, प्रखर शुक्ला को उपाध्यक्ष, सौरव यादव को सचिव, मोहम्मद सलमान अल्वी को सचिव, धीरज शर्मा को सचिव, देवेश कुमार को सचिव, हृदेश गौतम को सचिव, शोएब को सचिव, मोहम्मद आसिफ खान को सचिव,  मोहम्मद शारिक को सचिव बनाया गया।

कैंट विधानसभा क्षेत्र में शहजाद मलिक को अध्यक्ष, सत्यम शर्मा को महासचिव, इमरान को उपाध्यक्ष, जुबेर को उपाध्यक्ष, मुशरिक को उपाध्यक्ष, शिवा को उपाध्यक्ष तथा जुनैद और अदनान को सचिव बनाया गया।    

रूहेलखंड विश्वविद्यालय की कमेटी भी गठित की गई जिसमें प्रदीप यादव को अध्यक्ष,कुलदीप प्रजापति को महासचिव ,मोहम्मद जीशान, और मुकुल राठौर को उपाध्यक्ष, सुमित राठौर को सचिव और अर्पित बौद्ध को सचिव तथा प्रतीक चौधरी को सदस्य बनाया गया। 

बरेली कॉलेज इकाई का भी गठन किया गया। अवनीश यादव को अध्यक्ष, अनुज कश्यप को महासचिव, अर्जुन को उपाध्यक्ष, अजमल अंसारी को उपाध्यक्ष, विकास नायक को उपाध्यक्ष, राय सिंह को उपाध्यक्ष, दुष्यंत पाल को उपाध्यक्ष, उदय प्रताप को सचिव, कौशल कुमार को सचिव, प्रतिक महेश्वरी को सचिव,बनाया गया।  

शहर विधानसभा क्षेत्र कमेटी में नितिन पांडे को अध्यक्ष तथा अथर्व मिश्रा को महासचिव, अरशद दीक्षित को उपाध्यक्ष, स्पर्श गुप्ता को उपाध्यक्ष, तौफीक अहमद को उपाध्यक्ष, सुजल गुलाटी को उपाध्यक्ष, और आकाश को सचिव मनोनीत किया गया।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago