डयूटी लगाने के नाम पर होमगार्डों से होती है वसूली

बरेली। डयूटी लगाने के नाम पर होमगार्डों से हर महीने वसूली होती है। उ.प्र. होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी ऐसोसिएशन की इस शिकायत पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ने जिलाधिकारी को होमगार्ड कमांडेण्ट की भूमिका की जांच कराने के आदेश दिये हैं।

संगठन से जुड़े होमगार्ड रविवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि विभाग की स्थापना 1963 में स्वयंसेवक के रूप में हुई थी। उस वक्त कमाडेंट व मण्डलीय कमाडेंट आदि सभी अवैतनिक पद होते थे। होमगार्ड विभाग में चार बार संशोधन हो चुका है जिसके परिणाम स्वरूप विभाग में दोहरी नीति चल रही है। एक वैतनिक दूसरी अवैतनिक पद है।

अवैतनिक होमगार्ड की संख्या 1,24,421 है जबकि स्थाई पद पूरे उत्तर प्रदेश में 3115 है। यह वैतनिक अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। अवैध तरीकों से होमगार्डों की डयूटी लगाकर उगाही करा रहे हैं। वैतनिक अधिकारी और कर्मचारी अपने वेतन के अलावा अवैतनिक अधिकारियों व होमगार्डों का शोषण करते हैं। नयी सरकार बनने पर भी जिला कमाडेंट का भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ।

डयूटी जाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इसी तरह नगर निरीक्षक आरपी यादव ने मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान में होगार्डों को डयूटी पर भेजने के लिए उगाही की। जिला कमांडेंट से इसका विरोध करने पर होमगार्डों नौकरी से निकालने की धमकी दी गयी। कैबिनेट मंत्री ने होमगार्ड कमांडेण्ट अभिलेष कुमार के खिलाफ जांच शुरू करने के निर्देश दिये हैं।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago