Bareilly News

बरेली : व्यापारी नेता की FB आईडी हैक कर मांगे पैसे, मित्रों को सावधान रहने की सलाह

बरेली। बरेली में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब व्यापारी नेता राजेन्द्र गुप्ता की फेसबुक आईडी हैक कर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। उन्होंने अपनी दूसरी आईडी पर मामले की जानकारी देते हुए मित्रों को सूचना एवं सावधान रहने की सलाह दी है। राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने साइबर थाने में मामला दर्ज करा दिया है।

भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रान्तीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता की फेसबुक पर दो आईडी बनी हुई हैं। इनमें से एक पुरानी आईडी को वह कम उपयोग करते हैं। गुरुवार को किसी हैकर ने इस आईडी को ही हैक कर लिया। आईडी हैक करके राजेन्द्र गुप्ता के मित्रों को फेसबुक मैसेंजर से मैसेज करने शुरू कर दिए।

हैकर ने बीमारी और आर्थिक संकट का हवाला देते हुए पेटीएम पर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। हैकर ने एक नम्बर भी लोगों को दिया, वह किसी राजेंद्र मेहता का बताया जा रहा है। व्यापारी नेता राजेन्द्र गुप्ता ने अपनी दूसरी आईडी पर इस नाम और पेटीएम को शेयर भी किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हैकर की खोज उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी दी है।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

11 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago