The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में इंटरनेट शटडाउन का फर्जी आदेश वायरल, SSP ने किया खंडन

#बरेली, इंटरनेट शटडाउन का फर्जी आदेश वायरल, SSP,

बरेली@BareillyLive: शनिवार को सोशल मीडिया पर बरेली में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का एक फर्जी पत्र वायरल हो गया। इस पत्र में उत्तर प्रदेश शासन के गृह सचिव गौरव दयाल के हवाले से 48 घंटे के लिए इंटरनेट, व्हाट्सएप और फेसबुक सेवाएं बंद करने की बात कही गई थी। पत्र के वायरल होने से शहर में अफवाहें फैल गईं और भ्रम की स्थिति बन गई।

एसएसपी ने बताया फर्जी, सेवाएं सामान्य
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने इस पत्र को पूरी तरह फर्जी करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंटरनेट बंद करने का कोई आदेश नहीं जारी हुआ है। सभी इंटरनेट सेवाएं सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी ने कहा कि फर्जी आदेश तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों की पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि बिना सत्यापन के किसी भी मैसेज या पोस्ट को शेयर न करें।

फर्जी पत्र में क्या था?
वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के कारण 5 से 7 अक्टूबर तक बरेली में सभी इंटरनेट और मैसेजिंग सेवाएं बंद रहेंगी। पत्र में टेलीग्राफ एक्ट 1885 और टेलीकॉम सर्विस सस्पेंशन रूल्स 2017 का हवाला दिया गया था। जांच में यह दस्तावेज पूरी तरह फर्जी पाया गया।

error: Content is protected !!