श्रीगणेश पूजन के साथ प्रारंभ हुई बमनपुरी की फाल्गुनी रामलीला

बरेली, 17 मार्च। बड़ी बमनपुरी में फाल्गुन मास में होने वाली रामलीला का शुभारम्भ गुरुवार को श्रीगणेश पूजन के साथ हो गया। इस अवसर पर श्रीराम लीला सभा बड़ी ब्रहमपुरी द्वारा देव पताका की स्थापना के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। लीला के पहले दिन भगवान श्रीगणेश का आह्वान एवं पूजन वेद मंत्रों के साथ पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया। पुजारियों में अरविंद शर्मा, अंकुर शर्मा, आशु शर्मा, हिमांशु अवस्थी शामिल रहे।

शोभायात्रा ब्रहमपुरी से मलूकपुर चैराहा, सौदागरान आला हजरत, कूंचा सीता राम कंूंचा, बड़ा बाजार, गढै़या होते हुये ब्रहमपुरी लीला स्थल पर पूर्ण हुई। जगह जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रिया ऐरन ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के स्वरूप कलाकारों का विधिवत् टीकाकर माल्यार्पण कर आरती उतारी। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों की प्रासंगिकता आज भी जीवंत है। इसका अनुकरण कर समाज सुधर सकता है।

लीला का मंचन न्यू बजरंग विजय आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या, फैजाबाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण शर्मा, अविनाश शंखधार, अमित अरोरा, इंद्रदेव त्रिवेदी, सचिन मेहरा, मनोज रस्तोगी, महेश पंडित, धीरज दीक्षित, अखिलेश अग्रवाल, सावित्री शर्मा आदि का सहयोग रहा।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago