Bareillylive: पर्वतीय समाज (रजि.) बरेली द्वारा 9 नवंबर को संजय कम्यूनिटी हाल में उत्तराखण्ड स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस खास अवसर पर उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक अजय-दीवान कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण होंगे। पर्वतीय समाज की तरफ से कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा और कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में समाज के महासचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष के समारोह में अजय-दीवान की स्वीकृति मिल गई है। अजय-दीवान की उल्लेखनीय उपलब्धि है कि उन्होंने उत्तराखण्ड की पहली फिल्म “मेघा आ” में गीत गाए हैं और इसके बाद कई फिल्मों में पार्श्वगायन भी किया है। महासचिव ने यह भी बताया कि अन्य कलाकारों से भी बातचीत चल रही है और स्थानीय चयनित कलाकार भी इस समारोह में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की ताकि यह कार्यक्रम बरेली में यादगार बन सके।
कार्यक्रम में सभी स्थानीय निवासी, विशेषकर पर्वतीय समाज के लोग बड़ी संख्या में आने के लिए आमंत्रित किए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता देवेन्द्र सिंह दियोलिया ने की और अंत में महासचिव ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर तारा जोशी, भुवन चन्द पाण्डे, रमेश शर्मा, पूरन दानू, मदन सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश जोशी, जगदीश बिष्ट, कुंवर सिंह बिष्ट, संजय नेगी, विनोद तिवारी, प्रमोद पंत, पी. एस. बोनाल, रवि क्षेत्री, उमेश बिनवाल, सोमा परिहार, अतुल डालाकोटी, अशोक उप्रेती, आनंद मेहता, शुभाशीष जोशी, प्रभात गैरोला, गिरीश चन्द्र पाण्डे, पूरन चन्द्र जोशी, दीपक जोशी समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
उत्तराखण्ड स्थापना दिवस समारोह में अजय-दीवान जैसे प्रतिष्ठित लोकगायक की प्रस्तुति से यह आयोजन पर्वतीय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक सृजनात्मक अवसर साबित होगा।





