The Voice of Bareilly since 2010

नहीं रहे मशहूर ग़ज़ल गायक पंकज उधास

Pankaj Udhas: मशहूर ग़ज़ल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल के पंकज उधास ने कैंडी अस्पताल में 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। काफी समय से उनकी तबीयत खराब थी।पंकज उदास के निधन के बारे में उनके परिवारवालों ने जानकारी दी है। उनके निधन के बाद पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छा गया है। पंकज उधास को साल 2006 में पद्मश्री अवार्ड मिला था। उनके गाने और ग़ज़ल हमेशा से मशहूर रहे हैं। उनकी सबसे मशहूर गाना, चिट्ठी आई है.. आई है… चिट्ठी आई है…

कौन थे पंकज उधास
पंकज उधास एक मशहूर गजल गायक थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी नाम के कस्बे के रहने वाले थे। उनके पिता केशुभाई उधास सरकारी कर्मचारी थे। बताया जाता है कि उनकी मां जीतूबेन उधास का गानों का बड़ा शौक था, इस वजह से पंकज उधास और उनके दो भाइयों का संगीत के प्रति लगाव रहा।

पंकज उधास ने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में की थी। जब उनका गजल एल्बम ‘आहट’ जारी किया गया था। इस गजल के बाद पंकज उधास पूरे देश में गजल संगीत का एक पर्याय बन गए। वहीं, फिल्मों में भी गजल को प्रस्तुत किया जाने लगा। जब संजय दत्त की फिल्म ‘नाम’ में उनकी लोकप्रिय गजल संगीत ‘चिट्ठी आई है.. आई है.. चिट्ठी आई है..’ गाया था. उस वक्त इस गाने ने सभी को रुला दिया था। यह गाना सभी की जुबान पर आज भी है

error: Content is protected !!