The Voice of Bareilly since 2010

मशहूर सर्जन डॉ. आरएन सिंह चुने गए विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष

फरीदाबाज। जाने-माने सर्जन पद्मश्री डॉ. रवींद्र नारायण सिंह (डॉ आरएन सिंह) को विश्व हिंदू परिषद (विहिप, VHP) का नया अध्यक्ष चुना गया है। मानव रचना विश्वविद्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित केंद्रीय प्रबंध समिति एवं प्रन्यासी मंडल की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन यह चुनाव किया गया। परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता मेंयह जानकारी दी। डॉ. आरएन सिंह मूलरूप से बिहार के सहरसा के रहने वाले हैं।

जैन ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश विष्णु सदाशिव कोकजे ने अपनी बढ़ती उम्र के कारण स्वत: पदमुक्त होने का निवेदन किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। उनके स्थान पर डॉ आरएन सिंह को नया अध्यक्ष चुना गया। अधिकतर पदाधिकारी पहले ही तरह ही बने रहेंगे। 

सुरेंद्र जैन ने कहा कि मेवात में धर्मांतरण रोकने के लिए गांवों में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा। मेवात को दूसरा कश्मीर नहीं बनने दिया जाएगा। मेवात से अब पलायन नहीं होगा बल्कि पराक्रम के साथ रहना होगा। मेवात के हिंदू समाज के साथ आसपास का हिंदू समाज खड़ा होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे अपनी चारों घोषणाओं को मेवात में अमल में लाएं। मेवात में गो हत्या पूर्ण रूप से बंद हो, धर्मांतरण के लिए कानून बनाएं, हिंदू धर्मस्थलों का संरक्षण हो और मेवात में बीएसएफ का कैंप हो। 

error: Content is protected !!