The Voice of Bareilly since 2010

फऱीदपुर से पूर्व बसपा विधायक विजय पाल सिंह सपा में शामिल, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

बरेली। वरिष्ठ बसपा नेता विजय पाल सिंह पार्टी से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उन्हें लखनऊ में पार्टी की सदयस्ता दिलाई। विजय पाल सिंह फरीदपुर से बसपा विधयाक रहे हैं। उनकी पत्नी सुनीता सिंह शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं के नई संभावना तलाशने और पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों में इस समय सपा ही सर्वाधिक सक्रिय नजर आ रही है।

error: Content is protected !!