सम्मान में बोले धर्मपाल – समाज का दर्पण और भविष्य निर्माता होते हैं शिक्षक

बरेली। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता, केवल सेवा से निवृत्त होता है। शिक्षक समाज का दर्पण और भविष्य का निर्माता होता है। सभी को शिक्षकों का आजीवन सम्मान करना चाहिए। यह बात प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को रामनगर में कही। वह शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2016, 2017 एवं 2018 में सेवानिवृत्त हुए 20 अध्यापकों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप रामायण देकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षकों को अपने दायित्वों के प्रति हमेशा तत्पर रहना चाहिए। विद्यालय में पढ़ने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को बेहतर से शिक्षा देनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक शिवानंद सिंह चौहान पूर्व मांडलिक मंत्री ने की। कार्यक्रम का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने किया।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बुद्ध पाल सिंह चौहान, महामंत्री रियासत हुसैन, वरिष्ठ एबीआरसी राघवेंद्र गुप्ता की आयोजन में प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त शिक्षक सत्येंद्र पाल सिंह ने किया

ये रहे मौजूद

इस मौके पर आँवला नगर पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना ब्लॉक प्रमुख श्रीपाल सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह युवा भाजपा नेता एवं युवा नेता यशवंत सिंह, अबरार हुसैन आगा, यूटा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, टेट संघर्ष मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद चौहान, बेसिक शिक्षक परिवार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रशांत गंगवार, अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सिंह गुर्जर, एबीआरसी वीरेंद्र तोमर जोगराज, शिक्षक नेता पवन दिवाकर, अक्षय कुमार, आलोक कुमार, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार शर्मा, सर्वेश कुमार मुनेंद्र सिंह, संतोष शर्मा खालिद अली शिक्षा मित्र संघ के संतोष वर्मा, राजीव कठेरिया, सज्जाद हुसैन, नेम चंद वर्मा, सत्यपाल वर्मा, नीलोफर, यासमीन, कुलदीप, अफजल बेग, विनय कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago