U.P. News

महिला शिक्षक ने दर्ज करायी अपने ही स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट

BareillyLive, बदायूं। सिविल लाइंस इलाके के एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक ने अपने ही स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। ‌

बताया जाता है कि लखनऊ की रहने वाली महिला शिक्षक जो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती है। उसके विद्यालय में संजीव कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक हैं। वह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं। महिला शिक्षक अनुसार प्रधानाध्यापक का रवैया ठीक नहीं है। वह उसे अकेले में अपने कक्ष में बुलाते हैं और उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हैं। वह कई बार प्रधानाध्यापक को चेतावनी दे चुकी है लेकिन प्रधानाध्यापक नहीं माने। उसे मालवीय आवास पर बुलाते हैं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं।

महिला शिक्षक का यह भी कहना है कि प्रधानाध्यापक संजीव शर्मा पूर्वउप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को अपना रिश्तेदार, बीएसए को अपना मौसा और डायट प्राचार्य को अपनी जाति का बताते हैं। वह कई-कई दिन स्कूल नहीं आते। जब आते हैं तो एक साथ उपस्थिति लगा देते हैं। प्रधानाध्यापक की इन हरकतों से परेशान होकर उसने 23 जुलाई को स्कूल छोड़ दिया और अपने घर लखनऊ चली गई। उसने कहा है कि अब वह कभी स्कूल नहीं आएगी। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीओ सिटी आलोक मिश्रा को सौंपी गई है।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago