The Voice of Bareilly since 2010

बदायूं में मिला कोरोना का पहला मरीज, छह जमातियों में एक Covid-19 पॉजिटिव

corona virus

बदायूं। कोरोना वायरस के कहर से अभी तक अछूता लग रहा बदायूं भी अछूता नहीं रहा। बदायूं में भी कोरोना यानि Covid-19 का एक पॉजिटिव केस यानि कोरोना का एक मरीज मिल गया है। जिले में एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

बदायूं के सहसवान की तहसील गेट मस्जिद में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर के बडला शांति नगर निवासी एक युवक 14 फरवरी को आया था। इस मस्जिद में छह जमाती रुके हुए थे। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मस्जिद पहुंचकर सभी जमातियों का सैम्पल लेकर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया। इससे पहले 32 लोगों के लिए सैम्पल लिए जा चुके थे। सीएमओ के आदेश भी जमातियों का सैम्पल जांच के लिए दोबारा भेजा गया तो इसमें एक की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आयी है।

error: Content is protected !!