The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में युवक कोरोना पॉजिटिव, पूरे परिवार को किया गया क्वारेंटाइन, नोएडा में करता है Job

बरेली में युवक कोरोना पॉजिटिव,bareillylive, bareillynews, Bareilly, बरेली, कोरोना वायरस , coronavirus,

BareillyLive.बरेली। कोरोना वायरस के प्रकोप से अभी तक अछूता दिख रहा बरेली में भी कोरोना पाजिटिव केस मिलना शुरू हो गये हैं। बरेली शहर के सुभाष नगर निवासी एक युवक कोरोना वायरस पॉजिटिव यानि कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। यह युवक नोएडा की एक कम्पनी में नौकरी करता है और बीती 22 मार्च का नोएडा से बरेली आया है। 3 दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती युवक का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था।

बताया जाता है कि वह जिस कम्पनी में काम करता था वहां भी 4 लोग में कोरोना से संक्रमण की पुष्टि हुई है । अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 26 मार्च को युवक का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे आई रिपोर्ट में कोविड-19 पॉजिटिव मिलने पर युवक के पिता को अस्पताल बुलाया गया। रिपोर्ट की जानकारी देने के बाद उसे और उसके परिजन को एक निजी अस्पताल में आइसोलेट में किये जाने की कवायद की जा रही है।

रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन युवक के घरवालों को एंबुलेन्स से निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां 14 दिन तक पूरे परिवार को क्वारेन्टाइन किया जाएगा। जिला अस्पताल में युवक की जांच करने वाले डॉक्टर और स्टाफ को भी 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन करने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार आईडीएसपी की टीम युवक से पूछताछ कर रही है कि बरेली आने के बाद उसने किन लोगों से मुलाकात की।

सुभाषनगर का रहने वाला यह युवक बीते 22 मार्च को घर आया था। बीती 26 मार्च को उसे जानकारी मिली थी कि वह जिस कंपनी में वह काम करता था वहां अनेक लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव यानि कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उसके बाद युवक जिला अस्पताल आया और यहां उसका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।

error: Content is protected !!