Bareilly News

Aonla कोरोना से जंग : असहायों का सहारा बने समाजसेवी, PM CARES में दान भी दे रहे

BareillyLive. आंवला। कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में बरप रहा है। आंवला समेत पूरा जिला ही नहीं पूरा भारत लॉकडाउन है। कोरोना वायरस से जंग के चलते किये गये इस लॉकडाउन में गरीब, बेसहारा लोगों की सहायता के लिए सरकार भरसक प्रयत्न कर रही है। इसके बावजूद अनेक जरूरतमंदों तक मदद नहीं पहुंच रही है। ऐसे लोगों के लिए संकट की इस घड़ी में समाजिक संस्थाओं व एवं समाजसेवी लोग सहारा बनकर उभरे हैं। इसके अलावा आंवला से कोविद-19 से लड़ने के लिए बनाये गये राहत कोष में भी दान का सिलसिला जारी है।

आंवला क्षेत्र के एक बड़े उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता निहाल सिंह जीजान से असहाय लोगों की मदद में जुटे हैं। किसी के पास खाद्यान्न की कमी की सूचना मिलने पर उनकी टीम तत्काल जरूरतमंद परिवार को आवष्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रही है। निहाल सिंह ने बताया कि वह अब तक 4 हजार लोगों को भोजन सामग्री पहुंचा चुके हैं। साथ ही 25 हजार साबुन, 30 हजार मास्क भी क्षेत्र में वितरित करवा चुके हैं। बताया कि अब तक वह 10 गांव को पूरी तरह से सैनेटाइज करा चुके हैं। उनका लक्ष्य 50 गांव को सैनेटाइज कराने का है।

साथ ही विभिन्न थानों में भोजन सामग्री की किट रखवा दी हैं ताकि यदि कोई गरीब 112 नम्बर पर फोन करें तो तत्काल उसे मदद मिल सके। कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों के लिए भी हमने ड्राईफ्रूटस, एनर्जी डिं्रक आदि की किट भी अनेक थानों में पहुंचायी हैं। बताया कि उनके द्वारा एक किट में आटा, चावल, मसाले, चीनी चायपत्ती, दाल आदि है।

इसी क्रम में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के सुनील गुप्ता, अखिल भारतीय ब्र्राह्मण महासभा के नितिन महाराज, सृजनसेवा समिति के डा. शुभम शर्मा की टीम तो इस संकट काल में रक्तदान भी कर रही है। समाजसेवी मशकूर खान, अवनीश तिवारी सहित तमाम लोग और संगठन कोरोना से जंग में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटे हुए हैं। सभी का एक ही संकल्प है कि क्षेत्र में कोई भूखा न सोये।

इन्होंने दिया PM CARES में दान

निहाल सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में भी 5 लाख का योगदान दिया है। इसके अलावा नगर पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना ने 21 हजार रुपये पीएम केयर्स में जमा कराये हैं।

संजीव सक्सेना ने बताया कि मैंने अपने पालिका के सभी अधिकारी व कर्मचारियों और पालिका सदस्यों से भी अपील की है कि वह प्रधानमंत्री राहत कोश में कुछ न कुछ अवश्य दान करें।

समाज सेवियों की सराहना

पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना ने बताया कि हम अपने स्तर से निरन्तर निर्धन और असहाय लोगों के भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके अलावा पालिका प्रशासन निरंतर समूचे शहर को सैनिटाइज कराने का कार्य कर रही है। हम अपने षहर के किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने देंगे।

श्री सक्सेना ने क्षेत्र में काम कर रहे विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों की भूमिका को मुक्तकंठ से सराहा। बाले- उनके द्वारा गरीबों के लिए अनवरत पहुंचाई जाने वाली सहायता अनुकरणीय है। उन्होनें ऐसे संकट के समय में काम कर रहे डॉक्टर, पुलिस कर्मी व सफाईकर्मियों के कार्यो की भी जमकर तारीफ की।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago