कहानी फिल्मी है! शादी की, माल समेटा और फरार हो गयी दुल्हन

भमोरा (बरेली)। कहानी फिल्मी है लेकिन बरेली के एक गांव में घटी। यहां दुल्हन ने शादी की। एक रात रुकी और दूसरी रात ही घर का माल समेटा और फरार हो गयी। दुल्हे के परिवार ने थाने में तहरीर देकर चोरनी दुल्हन की गिरफ्तारी की मांग की है।

ग्राम देवचरा निवासी मिन्टू गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी के भाई विनीत की शादी बीती 7 फरवरी को बरेली के मढ़ीनाथ की युवती काजल उर्फ सुनीता से हुई। यह विवाह समारोह हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार देवचरा स्थित बाला जी मन्दिर पर सम्पन्न हुआ। मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि भाई विनीत मेरे पास रह कर मेरे पति के करोबार में हाथ बंटाता है। बताया कि काजल के पिता लालाराम और मॉ प्रेमवती मढ़ीनाथ के वार्ड स0 6 निवासी हैं। फिलहाल वे हल्द्वानी में कालाढूंगी पुलिया के पास रहते हैं।

शादी के बाद 8 फरवरी को रात्रि जब परिवार के सारे लोग सोये हुये थे। दुल्हन काजल उर्फ सुनीता घर में रखे 50 हजार नकद मोबाइल और लाखों के जेवर बटोरकर फरार हो गयी। सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन गायब मिली। देखा तो पता लगा कि सामान और पैसे भी गायब हैं। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं लगा। बताया कि जब काजल के परिजनों से बात की तो उन्होंने उसके घर आने से इनकाकर किया है। मीनाक्षी ने थाना भमोरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मॉग की है।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago