Bareilly News

Bareilly-अशोका फोम फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, 100 फुट ऊंची लपटों से भगदड़

फरीदपुर (बरेली)। अशोका फोम फैक्ट्री के गोदाम में सोमवार शाम करीब सात बजे शार्ट सर्किट इस साल फिर आग लग गई। फायर अलार्म बजते ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। लपटें करीब 100 फीट तक ऊंची उठ रही थीं। देर रात तक फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।

फैक्ट्री में आग की सूचना के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तीन गाड़ियां लगातार पानी का छिड़काव कर रही थीं लेकिन फोम और प्लास्टिक में लगी आग भड़कती गई। प्लास्टिक की कुर्सी और फोम के बने गद्दे जल गए। अशोका फोम में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि इसी गोदाम में बना माल स्टोर किया जाता था। टीन की छत आग की गर्मी में पिघल कर नीचे आ गई। रात 10 बजे तक फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं। आग में सामान राख होता देख फैक्ट्री मालिक व परिजन रोने लगे। कहा कि करोड़ों का माल जल गया।

एयरफोर्स से मंगवाई दमकल गाड़ियां

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजाम दुरुस्त नहीं थे। आग बुझाने के लिए फैक्ट्री में फायर सेफ्टी का पाइप जब खोला गया तो उसमें से पानी के पाइप चिपके होने के कारण चल नहीं पा रहे थे। देर रात तक आग पर काबू नहीं हुआ तो क्षेत्रधिकारी फरीदपुर अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों से बात की। जिसके बाद एयरफोर्स से भी पानी की गाड़ियां मंगवाई गईं। मुख्यालय से चार गाड़ियां भेजी गई। एक गाड़ी फरीदपुर से जबकि एक गाड़ी परसाखेड़ा से भेजी गई।

आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। लपटों पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमें तुंरत पहुंच गईं। – अभिषेक वर्मा, सीओ फरीदपुर

शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है। लाखों का नुकसान हुआ है। -विभोर गोयल, अशोक फोम्स

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago