The Voice of Bareilly since 2010

साई अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, जिन्दा जल गयीं दो महिला मरीज

साई अस्पताल के आईसीयू में आग साई अस्पताल के आईसीयू में आगबरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास स्थित साईं अस्पताल के आईसीयू में रविवार की देर रात आग लग गयी। इस आग में 2 मरीजों की जिन्दा जलकर मौत हो गई। हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। आग इतनी भीषण थी कि आसपास आसमान में काले धुएं का बादल सा छा गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार सुबह अर्थात रविवार को देर रात करीब तीन बजे साईं अस्पताल के आईसीयू में अचानक आग लग गई। इससे वहां भरे धूंए से मरीजों का दम घुटने लगा। घटना के वक्त वहां अस्पताल का स्टाफ मौजूद न होने के पर मरीजों के परिजनों ने शोर मचाया और हंगामा किया। इसके बाद स्टाफ ने पहुंचकर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचकर आग पर काबू पाती आग में दो महिला मरीजों की मौत हो चुकी थी।

मृतक बदायूं की रहने वाली राजबाला और मंगला देवी थी। बीते 10 दिनों से राजबाला का साई अस्पताल में इलाज चल रहा था। राजबाला के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में आग से निपटने के कोई इंतजाम नहीं थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया है तहरीर मिलने के बाद अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कुछ माह पहले भी हो गई थी मरीज की मौत

साई अस्पताल में कुछ महीने पहले एसी का कम्प्रेशर फटने से एक मरीज की मौत हो गई थी। तब भी अस्पताल में मरीजों ने जमकर हंगामा किया था।

हादसा दुःखद, लेकिन अस्पताल में पूरे इंतजाम थे : डॉ. शरद

साईं अस्पताल के मालिक शरद अग्रवाल ने हादसे पर दुःख जताया है। उनका कहना है कि अस्पताल में आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम थे। हादसे के वक्त आईसीयू में तीन मरीज भर्ती थे। घटना के बाद अस्पताल स्टॉफ ने उन्हें वहां से शिफ्ट करने की कोशिश की लेकिन गुस्साए परिजनों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। इससे स्टॉफ भाग गया और दो मरीजों की मौत हो गई।

 

error: Content is protected !!