The Voice of Bareilly since 2010

चिता से उठी चिंगारी से खेतों में फैली आग, टला बड़ा हादसा

fire

भमोरा (बरेली)। भमोरा क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की चिता की आग से गांव में बड़ा हादसा होने से बच गया। चिता की आग से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते खेत को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

घटनाक्रम के अनुसार क्षेत्र के ग्राम खेड़ा निवासी 60 वर्षीय का निधन बीमारी कारण सोमवार रात को निधन हो गया था। मंगलवार सुबह ग्रामीण श्मशान भूमि पर वेदराम की अन्त्येष्टि कर गांव लौट आये। इसी बीच चिता से निकली चिंगारी ने खेतों मे पड़े फसलों के अवशेषों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते निकट ही श्रीपाल पुत्र भीकम के उपलों के बटियॉ को राख कर दिया।

इससे पहले पास में बने मकानों तक पहुंचती इससे पहले गामीणों ने पुलिस को सूचना कर दी। तत्काल ही दमकल विभाग की दो गाड़ियो ने ग्रामीणां की मदद से आग पर काबू पाया। जरा भी देर हो जाती तो आग गांव में फैल सकती थी मौके पर भमोरा पुलिस मौजूद रही।

error: Content is protected !!