The Voice of Bareilly since 2010

बरेलीः महाद्वादशी पर श्री हरि मंदिर में हुआ पताका पूजन एवं ध्वजारोपण

बरेली, श्री हरि मंदिर, पताका पूजन,

बरेली@BareillyLive: पावन कार्तिक मास में महाद्वादशी के पावन दिन श्री हरि मंदिर की प्राचीर पर ध्वजारोहण हुआ। हर वर्ष की भांति पंडित रमेश तिवारी तथा सुनील शास्त्री द्वारा ध्वजा का विधिवत पूजन कराया गया। पूजन के बाद ध्वजारोहण किया गया।

उससे पूर्व महिला मण्डल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा एवं उपाध्यक्ष कंचन अरोरा की अगुआई में महिला मण्डल की सदस्यों तथा अन्य भक्तजनों द्वारा मंगल गीत गाए गये। प्रबंध समिति द्वारा सभी भक्तजनों पर पुष्प वर्षा की गई। पंडित जी द्वारा हिन्दू संस्कृति के अनुसार ध्वज पूजन कराया गया।

मुख्य पुजन सुशील अरोड़ा, रवि छाबड़ा, वा अन्य कमेटी के सदस्यों अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार, योगेश ग्रोवर,अनिल चड्ढा, कुल संजीव राय, हरीश लुनियाल द्वारा किया गया वा समस्त महिला मण्डल भी उपस्थित रहा। ध्वज पूजन के उपरान्त सचिव रवि छाबड़ा ने ध्वज लेकर अन्य भक्तजनों से साथ मंदिर की परिक्रमा की और ध्वज को मंदिर की प्राचीर पर स्थापित किया। तदुपरान्त प्रबंध समिति द्वारा आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

error: Content is protected !!