The Voice of Bareilly since 2010

पूरे उत्‍तर भारत में घना कोहरा,थम गई गाड़ियों की रफ्तार

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली, एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में बुधवार को घना कोहरा छाया हुआ है। पूरा उत्‍तर भारत कोहरे और ठंड की चपेट में है, जिसके चलते जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है।दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कम दृश्यता के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई।

कोहरे का रेल यातायात और हवाई सेवाओं पर खासा असर पड़ा है। दिल्‍ली से उड़ने वाली कई उड़ानों में देरी हुई है। कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाईअड्डे से उड़ने वाली कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

बुधवार को घने कोहरे में कैद दिखाई दी बरेली।

बुधवार को घने कोहरे में कैद दिखाई दी बरेली। घना कोहरा ने अब लोगों के जन जीवन को प्रभावित कर दिया। इसके अलावा कोहरे की वजह से रेल तथा सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। घना कोहरा होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार थम गई। गाड़ियां 1 से 11 घंटे तक लेट थीं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेल अधिकारियों का कहना है, बुधवार को लखनऊ की ओर से आने वाली गाड़ियां अधिक प्रभावित हुईं।बरेली से बनकर चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस 6: 45 घंटे, डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 9 घंटे, गरीब नवाज 4:30 घंटे, अवध आसाम 9:00 घंटे, राजधानी सुपरफास्ट 2:50 घण्टे, जननायक 2:30 घंटे लेट थी। दिल्ली की ओर से आने वाली पंजाब मेल 10:45 घन्टे, जम्मूतवी एक्सप्रेस 2: 45 घण्टे। सियालदाह एक्सप्रेस दो घंटा देरी से आई। रेलवे बोर्ड ने कोहरा को देखते हुए नवंबर में ही काफी गाड़ियों को रद्द करने को आदेश जारी कर दिए थे। फरवरी के पहले सप्ताह तक रद्द रहेंगी। काशी विश्वनाथ, वाराणसी-बरेली, मुगलसराय एक्सप्रेस समेत 36 गाड़ियां रद्द चल रही हैं।

error: Content is protected !!