The Voice of Bareilly since 2010

स्वतंत्रता सेनानी शांतिशरण विद्यार्थी की जयन्ती पर काशी वृद्ध आश्रम में भोजन वितरण

बरेली स्वतंत्रता सेनानी शांतिशरण विद्यार्थी की 99वीं जयन्ती पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी शांतिशरण विद्यार्थी स्मारक ट्रस्ट, मानव सेवा क्लब एवं रोटरी क्लब बरेली हैरीटेज द्वारा श्री काशी वृद्ध आश्रम में भोजन वितरण किया गया।

इस अवसर पर वृद्ध जनों को तौलिया, कंघा, तेल, मास्क, साबुन और सेनीटाइजर भी दिए गए। रोटरी क्लब हैरीटेज की ओर से उन्हें आटा, चावल, दाल और चीनी प्रदान की गई।

इस अवसर पर सीए राजेन् विद्यार्थी, शालिनी विद्यार्थी, मितुल विद्यार्थी, अंजू गुप्ता, मोहन गुप्ता, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना, संदीप शर्मा, अंजलि शर्मा और राम किशोर का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!