Foods For Healthy Heart: ये सुपरफूड्स दिल की सेहत के लिए हैं फायदेमंद,जरूर करें इन्हें डाइट में शामिल

किसी व्यक्ति के स्वस्थ जीवन के लिए हमारे शरीर के सभी अंग अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, हालांकि हमारे दिल यानि हृदय को कुछ अतिरिक्त महत्व दिया जाता है। आप और मैं दोनों चाहते हैं कि हमारा पूरा शरीर फिट रहे, जिसकी शुरुआत हमारे दिल से होती है।स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए स्वस्थ हृदय जरुरी है और स्वस्थ हृदय के लिए जरुरी है पौष्टिक आहार। यहां हम स्वस्थ हृदय पाने के लिए कुछ सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं जो दिल की सेहत के लिए हैं फायदेमंद होते हैं

नट्स का सेवन करें

नट्स में विटामिन्स और खनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पिस्ता, बादाम, पहाड़ी बादाम और अखरोट खाने से दिल स्वस्थ (best food for heart patients) रहता है।
अखरोट में मोनो अनसैचुरेटेड फैट, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और अन्य तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप हार्ट संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। अखरोट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। जो दिल के लिए फायदेमंद है।

फल है फायदेमंद
दिल को स्वस्थ रखने की बात करे तो रोज़ाना सुबह एक फल (fruits good for the heart) खाना ज़रूरी है। इसके लिए आप नियमित रूप से अनार, केला, सेब, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी खा सकते हैं। ये हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि इन फलो में एंटी-ऑक्सिडेंट्स, फ्लैवनॉइड्स, पॉलीफेनोल और विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट के हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।जामुन भी एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाते हैं। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मददगार है।

डाइट में शामिल करें फैटी फिश
दिल (heart) को स्वस्थ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार मछली का सेवन ज़रूर करना चाहिए। फैटी फिश दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।सार्डीन, सैमन, मैकरल मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं इसिलए अगर आप इन मछलियों का सेवन करते हैं तो इससे ज्यादा फायदा मिलेगा।

डार्क चॉकलेट खाएं
डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और हृदय से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मददगार है।

ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी पॉलीफेनोल्स और कैटेचिन से भरी होती है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो फैट्स को कम करने में सहायक है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हृदय रोग को कम करने में मदद कर सकते हैं। हार्ट के हेल्थ के लिए बीन्स, भिंडी और बैंगन काफी फायदेमंद होता है, भले ही कुछ लोगों को ये सब्जियां पसंद नहीं आती हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिए ये सब्जियां काफी हेल्दी होती हैंं, ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने का भी काम करती हैं इसलिए हफ्ते में दो बार इन सब्जियों का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

शारीरिक व्यायाम, योग और पौष्टिक खानपान को अपने जीवन में अपनाकर हृदय के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।आपका स्वस्थ हृदय ही तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। इसलिए तनावमुक्त रहें, दिल को दुरुस्त रखिए रखें और मुस्कुराते रहें।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago